RRB Group D Exam Biology प्रैक्टिस सेट 54: परीक्षा से पहले Biology के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का कर लें अध्ययन

RRB Group D Biology Practice Set 54: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से होनी प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी छात्र अपनी पढ़ाई को निरंतर तौर पर जारी रखें।

मेरे द्वारा इस लेख में रेलवे की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 25 अति महत्वपूर्ण जीव विज्ञान के प्रश्नों को उनके उत्तर सहित शामिल किया गया है। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को एक बार अवश्य पढ़ कर जाएं। जिससे कि आपको परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने में मदद मिल सके।

RRB Group D Biology Practice Set 54
RRB Group D Biology Practice Set 54

RRB Group D Exam Biology प्रैक्टिस सेट 54

प्रश्न. पौधों में लचीलापन प्रदान करने वाले स्थायी ऊतक को कहा जाता है।

  • पैरेनकाइमा
  • स्क्लेरेनकाइमा
  • ऐरेनकाइमा
  • कॉलेनकाइमा

उत्तर: 4

प्रश्न. मानव के केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र में सम्मिलित है।

  • मस्तिष्क और मेरुरज्जु
  • अग्र मस्तिष्क , मध्य मस्तिष्क और अनुमस्तिष्क
  • अग्र मस्तिष्क और पश्च मस्तिष्क
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न. कौन – सा रुधिर समूह सार्विक प्रापक है?

  • A
  • B
  • AB
  • O

उत्तर: 3

प्रश्न. क्रोमोसोम कहाँ पाए जाते हैं?

  • माइटोकॉण्ड्रिया
  • गॉल्जीकाय
  • कोशिका झिल्ली
  • न्यूक्लियस

उत्तर: 4

प्रश्न. ………..को ‘ पादप कोशिका का पावर हाऊस ’कहा जाता है।

  • लाइसोसोम
  • गॉल्जी उपकरण
  • परॉक्सीसोम
  • माइटोकॉण्ड्रिया

उत्तर: 4

प्रश्न. सांस लेने की प्रक्रिया में . . . . . . शामिल हैं।

  • प्रश्वसन और निश्वसन
  • स्फीति और विस्तारण
  • अनुगम और निगमन
  • कोशिकीय श्वसन और किण्वन

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन पेनिसिलिन के आविष्कारक है?

  • पिन्कस
  • जोनास ई साल्क
  • रॉबर्ट कोच
  • एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन रुधिर स्कन्दन के लिए आवश्यक है?

  • लाल रुधिर कणिकाएँ
  • रुधिर बिम्बाणु
  • श्वेत रुधिर कणिकाएँ
  • लिम्फ

उत्तर: 2

प्रश्न. …….. को उभयलिंगी फूल के रूप में जाना जाता है।

  • पपीता
  • सरसों
  • खीरा
  • तरबूज

उत्तर: 2

प्रश्न. हीमोग्लोबिन के अभाव से होने वाला रोग है?

  • घेघा
  • स्कर्वी
  • एनीमिया
  • रतौंधी

उत्तर: 3

प्रश्न. प्रकाश – संश्लेषण के लिए निम्न में से किसकी जरूरत नहीं पड़ती है?

  • ऑक्सीजन
  • सूर्य का प्रकाश
  • जल
  • कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर: 1

प्रश्न. खुजलाने से खुजली में आराम मिलता है , क्योंकि –

  • इससे त्वचा की बाहरी धूल हट जाती है
  • इससे कीटाणु मर जाते हैं
  • इससे कुछ स्नायु उत्तेजित होकर मस्तिष्क को एण्टीहिस्टेमैटिक रसायनों के उत्पादन बढ़ाने का निर्देश देता है
  • इससे खुजली उत्पन्न करने वाले एन्जाइम का उत्पादन बन्द होता है

उत्तर: 3

प्रश्न. इनमें से सबसे अधिक ऊर्जा हमें किससे प्राप्त होती है?

  • मटर
  • अण्डा
  • नींबू
  • आलू

उत्तर: 4

प्रश्न. क्लोरोफिल रंजक का रंग . . . . . . . है ।

  • नीला
  • पीला
  • लाल
  • हरा

उत्तर: 4

प्रश्न. लाल रुधिर कोशिकाएँ . . . . . . .में नष्ट हो जाती हैं।

  • गुर्दे
  • पेट
  • यकृत
  • प्लीहा

उत्तर: 4

प्रश्न. सौरोलॉजी का अध्ययन है?

  • मच्छर
  • तिलचट्टा
  • सांप
  • छिपकली

उत्तर: 4

प्रश्न. ……लिखित दस्तावेज मानव विज्ञानी संस्कृति का चित्रण दर्शात अनुसंधान से तैयार करता है?

  • कल्चरल रलेटिविस्म
  • एथनोग्राफी
  • एथनोसेट्रिस्म
  • एथनोबॉटनी

उत्तर: 2

प्रश्न. पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

  • ऐटोमोलॉजी
  • ओर्निथोलॉजी
  • हर्पेटोलॉजी
  • बड़ॉलॉजी

उत्तर: 2

प्रश्न. प्राचीन काल के जानवरों पौधों एवं अन्य के संरक्षित अवशेषों या चिन्हों के अध्ययन का विज्ञान कहलाता है?

  • नृविज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी)
  • पुरातत्व विज्ञान (आर्कियोलॉजी)
  • जीवाश्म विज्ञान (पैलिओटोलॉजी)
  • औषध विज्ञान (फार्माकोलॉजी)

उत्तर: 3

प्रश्न. जंतु विज्ञान किसका अध्ययन है?

  • ऊर्जा का
  • विषाणुओं का
  • फलों का
  • जानवरों का

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्न में से क्या श्वसन प्रणाली का हिस्सा नहीं है?

  • ब्रॉन्काई
  • मेड्यूला ऑब्लोंगेटा
  • फेफड़े
  • श्वासनली ( ट्रैकिया )

उत्तर: 2

प्रश्न. एक हॉमोन , जिसका स्राव केवल महिला के शरीर में होता है।

  • टेस्टोस्टेरॉन
  • थाइरॉक्सिन
  • प्रोजेस्टेरॉन
  • एड्रीनेलिन

उत्तर: 3

प्रश्न. किस विटामिन को एस्कॉर्बिक एसिड कहा जाता है?

  • विटामिन- C
  • विटामिन- D
  • विटामिन- B
  • विटामिन- K

उत्तर: 1

प्रश्न. पौधों में जल के गमन के लिए कौन – सा ऊतक जिम्मेदार है?

  • श्लेषोतक कोशिकाएँ
  • दारु
  • दृढ़ोतक
  • पोषवाह

उत्तर: 2

प्रश्न. मानव शरीर का कौन – सा हिस्सा टायफॉइड से प्रभावित होता है?

  • यकृत
  • अग्न्याशय
  • मेरुरज्जु और मस्तिष्क
  • आँत

उत्तर: 4

प्रश्न. विटामिन- E की कमी से होता है-

  • गलगण्ड
  • जनन क्षमता में कमी
  • बेरी – बेरी
  • रिकेट्स

उत्तर: ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें