RRB Group D Biology प्रैक्टिस सेट 17 : ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में कई बार पूछे गए जीव विज्ञान के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को जरूर पढ़ें

RRB Group D Biology Practice Set 17 : जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में लगे हुए है अब उनको अपनी तैयारी को और भी तेज कर देनी चाहिए।

ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए जीव विज्ञान (Biology) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।

RRB Group D Biology Practice Set 17
RRB Group D Biology Practice Set 17

RRB Group D Biology प्रैक्टिस सेट 17

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन कोशिका में ऑक्सीजन की पूर्ति करते हैं –

  • लाल रुधिर कणिकाएं
  • श्वेत रुधिर कणिकाएं
  • धमनी
  • प्लाज्मा

उत्तर : 1

प्रश्न. हिमोग्लोबिन किसमें सहायक होता है?

  • स्वशन में
  • निः स्वशन में
  • पोषण में
  • उत्सर्जन में

उत्तर : 1

प्रश्न. फेफड़े की दीवार कैसी होती है

  • मधुमक्खी के छत्ते के सामान
  • छिद्रयुक्त
  • अछिद्रयुक्त
  • चादर की तरह

उत्तर : 1

प्रश्न. जलोद्भिद निम्न में से किसकी उपस्थिति के कारण जल पर तैरते हैं ?

  • मृदुतक की
  • दृढ़ोतक की
  • हरित ऊतक की
  • वायुतक की

उतर : 4

प्रश्न. पाचन क्रिया में प्रोटीन निम्नलिखित में से किस पदार्थ में बदल जाते हैं ?

  • वसा
  • ग्लूकोज
  • एमीनो अम्ल
  • शर्करा

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्लाइकोजेन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है?

  • आँत
  • अमाशय
  • अग्न्याशय
  • यकृत

उत्तर : 4

प्रश्न. पित्त निम्न में से किसके द्वारा पैदा किया जाता है ?

  • यकृत
  • अमाशय
  • अग्न्याशय
  • ग्रहणी

उत्तर : 1

प्रश्न. श्वसन में कौन सी गैस निष्कासित होती है?

  • ऑक्सीजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन
  • कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. एक अणु शर्करा से बनने वाले एटीपी की संख्या कितनी होती है –

  • 2
  • 34
  • 36
  • 38

उत्तर : 4

प्रश्न. वह कौन-सी शिरा है जिसमें शुद्ध रुधिर बहता है –

  • पल्मोनरी
  • ग्रीवा
  • अनात्री
  • पश्च महाशिरा

उत्तर : 1

प्रश्न. रुधिर परिसंचरण की खोज करने वाले प्रथम वैज्ञानिक कौन हैं

  • एण्टॉनी वॉन ल्यूवेनहॉक
  • रॉबर्ट हुक
  • विलियम हार्वे
  • डॉक्टर एण्ड्रियास वैसालियस

उत्तर : 3

प्रश्न. बेरी बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है

  • विटामिन सी
  • विटामिन बी1
  • विटामिन ई
  • विटामिन ए

उत्तर : 2

प्रश्न. अरक्तता एनीमिया रोग किसकी कमी से होता है

  • विटामिन सी
  • फालिक अम्ल
  • निकोटीनिक अम्ल
  • विटामिन ई

उत्तर : 2

प्रश्न. DNA का प्रमुख कार्य क्या होता है ?

  • प्रोटीन संश्लेषण
  • कोशिकीय श्वसन
  • अनुवांशिक क्रियाओं का संचालन
  • कोशिकीय परिवहन

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रोटोजोआ के अलावा कौन-सा एन्जाइम प्राणिजगत के सभी सदस्यों में मौजूद है?

  • इन्सुलिन
  • पेप्सिन
  • रेनिन
  • एमिलेस

उत्तर : 4

प्रश्न. अंडा के कोशिकाद्रव्य में क्या नहीं होता है?

  • राइबोसोम
  • सेंट्रोसोम
  • माइटोकोन्ड्रिया
  • गॉल्जीनिकाय

उत्तर : 2

प्रश्न. अपने अनेक अध्ययनों के पश्चात् विलियम हार्वे ने बताया कि हृदय से रुधिर धमनियों द्वारा जाता तथा वापस शिराओं द्वारा आता है, किन्तु अंगों में धमनियों से रूधिर शिराओं में किस प्रकार पहुँचे जाता है। इसकी खोज की

  • विलियम हार्वे ने
  • मार्सेलो मैलपीची ने
  • रॉबर्ट हुक ने
  • एण्यास वैसालियस ने।

उत्तर : 2

प्रश्न. रुधिर संचरण में कौन सा रुधिर वर्ग सार्वत्रिक दाता है

  • A
  • B
  • AB
  • O

उत्तर : 4

प्रश्न. मनुष्य के हृदय में कितने वेश्म में होते हैं?

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

उत्तर : 4

प्रश्न. कोहनी का जोड़ कौन-सा जोड़ कहलाता है

  • धुराग्र
  • फिसलने वाला
  • कब्जेदार
  • खूंटीदार

उत्तर : 3

प्रश्न. कन्धे के स्थान पर किस प्रकार की अस्थि-सन्धि पाई जाती है

  • अपूर्ण चल सन्धि
  • कन्दुक-खल्लिका सन्धि
  • फिसलने वाला
  • कब्जेदार संधि

उत्तर : 2

प्रश्न. पश्च पाद की सबसे लम्बी हड्डी है

  • रेडियो अल्ला
  • ह्यूमरस
  • फीमर
  • टिबिया

उत्तर : 3

प्रश्न. एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में कुल कितनी पेशियाँ होती हैं

  • असंख्य
  • 206
  • लगभग 600
  • 450

उत्तर : 3

प्रश्न. शरीर की उन मांसपेशियों को क्या कहा जाता है, जो व्यक्ति की इच्छा

  • अनैच्छिक पेशियाँ
  • ऐच्छिक पेशियां
  • हृद पेशियाँ
  • ये सभी

उत्तर : 2

प्रश्न. ट्रिप्सिन किसके पाचन में सहायक होता है

  • कार्बोहाइड्रेट के
  • प्रोटीन के
  • वसा के
  • लवण के

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें