Advertisements

RPSC RAS Syllabus

हर राज्य की स्टेट सर्विस की तरह ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा RPSC RAS की परीक्षा आयोजित की जाती है, इस परीक्षा हेतु लाखों अभ्यर्थियों द्वरा ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, तथा परीक्षा के समय इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाता है, इस बार भी इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म को जारी किया गया है.

इसमें सफल होने के लिए उम्मीदवार को तीन चरणों से गुजरना होता है, हम आपके इस लेख के माध्यम से RPSC RAS Syllabus 2023 तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको सिलेबस को अच्छी तरह से जानना बेहद ही जरुरी है, ताकि आपको परीक्षा में इसके सिलेबस को लेकर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े.

RPSC RAS भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामराजस्थान आरएएस भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामराजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS), राजस्थान कराधान सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा तथा अन्य
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्याRAS 2023
पदों की संख्या905 पद
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित परीक्षा प्राणली से गुजरना पड़ता है –

  1. प्रिलिम्स (प्रारंभिक परीक्षा)
  2. मेंस (मुख्य परीक्षा)
  3. साक्षात्कार

यदि उम्मीदवार इस सभी परीक्षा प्रणाली को उत्तीर्ण करता है, तो उसे इस परीक्षा में सफल माना जायेगा।

RPSC RAS Exam Pattern

  1. यह परीक्षा तीन चरणों में होगी।
  2. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
  3. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) में 200 अंक होंगे।
  4. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) में प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा।
  5. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) में 150 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  6. प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) ने नकारात्मक अंकन भी होगा।
  7. मेंस परीक्षा में चार प्रश्न पत्र होंगे और प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा।
  8. मेंस परीक्षा लिखित परीक्षा होगी।
  9. मेंस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घण्टे का समय दिया जायेगा।

इस परीक्षा की बेहतर समझ के लिए आइये हम आपको चार्ट के माध्यम से इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में बताते हैं जो कि निम्नलिखित है –

प्रारंभिक परीक्षा

विषय का नामअंकसमय
जनरल नॉलेज और सामान्य विज्ञान2003 घंटे

मुख्य परीक्षा

प्रश्न पत्रविषयअंकसमय
पेपर – Iसामान्य अध्ययन – I2003 घंटे
पेपर – IIसामान्य अध्ययन – II2003 घंटे
पेपर – IIIसामान्य अध्ययन – III2003 घंटे
पेपर – IVसामान्य हिंदी तथा सामान्य अंग्रेजी2003 घंटे

साक्षात्कार

यदि आप प्रारंभिक परीक्षा तथा मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं तो आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार का प्रारूप कुछ इस प्रकार से होगा –

क्रमांक.विषयकुल अंक
1.साक्षात्कार100
कुल अंकप्रारंभिक + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार1150

RPSC RAS Syllabus 2023 In Hindi

इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन के लिए आपको इसके सिलेबस के बारें में जानना अत्यंत ही आवश्यक है, इसका सिलेबस निम्नलिखित है –

जनरल नॉलेज और सामान्य विज्ञान

  1. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन
  2. राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था
  3. आर्थिक अवधारणाएं और भारतीय अर्थव्यवस्था : अर्थशास्त्र की बुनियादी अवधारणाएं, आर्थिक विकास और योजना, मानव संसाधन और आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  4. राजस्थान का भूगोल
  5. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
  6. विश्व और भारत का भूगोल
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  8. रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी: लॉजिकल रीजनिंग (इंडक्टिव, एबडक्टिव), एनालिटिकल रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमेरसी
  9. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  10. विज्ञान प्रौद्योगिकी
  11. सामयिकी इत्यादि।

RPSC RAS Syllabus PDF

आप राजस्थान RAS सिलेबस पीडीएफ हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में प्राप्त कर सकते हैं, अगर आपको इसका पीडीएफ हिंदी में चाहिए तो हिंदी और अंग्रेजी में चाहिए तो अंग्रेजी के लिंक पर क्लिक करें-

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

RAS की प्रारंभिक परीक्षा कितने अंकों के लिए आयोजित की जाएगी?

RAS की प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को कितने चरणों से गुजरना होगा?

अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरणों से गुजरना होगा।

इस परीक्षा में साक्षात्कार कितने अंकों का होगा?

इस परीक्षा में साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

Advertisements