Advertisements

RPF Constable PET & PMT 2026 | Physical Test Details, Running, Height & Chest

Railway Protection Force (RPF) कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद Physical Test (शारीरिक परीक्षा) एक बेहद महत्वपूर्ण चरण होता है। इस चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति (Endurance) और शारीरिक मापदंडों की जाँच की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे रेलवे सुरक्षा बल की फील्ड ड्यूटी निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

RPF Constable Physical Test मुख्य रूप से दो भागों में आयोजित होती है जिसमे पहला Physical Efficiency Test (PET) और दूसरा Physical Measurement Test (PMT) है दोनों को सफलतापूर्वक पास करना चयन प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है, इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको RPF Constable PET PST Details 2026 की पूरी जानकारी देंगे।

Advertisements

    RPF Constable PET PST का संक्षिप्त विवरण

    भर्ती का नामRPF Recruitment (Upcoming)
    भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
    पद का नामकांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI)
    आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://rpf.indianrailways.gov.in/RPF/

    RPF Constable Physical Test Purpose

    RPF Physical Test का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार न केवल लिखित परीक्षा में सक्षम है, बल्कि शारीरिक रूप से भी उस demanding policing environment के लिए फिट है जिसमें उन्हें काम करना है। यह चरण कमज़ोर नहीं बल्कि समान रूप से निर्णायक होता है क्योंकि जिस उम्मीदवार की physical efficiency test में क़मी रहती है, वह आगे नहीं बढ़ सकता।

    Physical Efficiency Test (PET) – Details

    PET में उम्मीदवार की दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद के माध्यम से शारीरिक फिटनेस की जाँच की जाती है।

    1. PET PST में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दौड़ के लिए एक ही मौका प्रदान किया जाएगा। जिसमे उन्हें दिए गए समय के भीतर दूरी को पार करना होगा।
    2. लंबी कूद एवं ऊँची कूद के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 2 मौके मिलेंगे।
    3. PET PST परीक्षा एक क्वालीफाइंग परीक्षा होती है इसमें कोई अंक नहीं दिया जाता है।
    4. पूर्व सैनिकों को PET में छूट दिया जाता है लेकिन उन्हें PMT परीक्षण अनिवार्य होता है।

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए PET

    परीक्षामानक
    दौड़1600 मीटर – 5 मिनट 45 सेकंड
    लंबी कूदन्यूनतम 14 फीट
    ऊँची कूदन्यूनतम 4 फीट

    महिला उम्मीदवारों के लिए PET

    परीक्षामानक
    दौड़800 मीटर – 3 मिनट 40 सेकंड
    लंबी कूदन्यूनतम 9 फीट
    ऊँची कूदन्यूनतम 3 फीट

    महत्वपूर्ण बातें:

    • PET में किसी भी एक इवेंट में असफल होने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
    • दौड़ की टाइमिंग पूरी तरह सख्त होती है।

    Physical Measurement Test (PMT)

    PET पास करने वाले उम्मीदवारों का PMT (Height & Chest Measurement) किया जाता है।

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए PMT

    श्रेणीऊँचाईसीना (फुलाव सहित)
    General / OBC / EWS165 सेमी80–85 सेमी
    SC / ST160 सेमी76.2–81.2 सेमी
    गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठों, डोगरों, कुमाऊँनी और सरकार
    द्वारा निर्दिष्ट अन्य श्रेणियों से आने वाले
    163 सेमी80–85 सेमी

    महिला उम्मीदवारों के लिए PMT

    श्रेणीऊँचाई
    General / OBC / EWS157 सेमी
    SC / ST152 सेमी
    गढ़वालियों, गोरखाओं, मराठों, डोगरों, कुमाऊँनी और सरकार
    द्वारा निर्दिष्ट अन्य श्रेणियों से आने वाले
    155 सेमी

    महिलाओं के लिए सीना माप लागू नहीं होता।

    Physical Test के बाद क्या होता है?

    PET और PMT पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाता है:

    • दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
    • मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)

    मेडिकल में फिट पाए जाने पर उम्मीदवार का अंतिम चयन किया जाता है।

    RPF Constable से सम्बंधित लेख

    1RPF Upcoming Recruitment

    कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया क्या है?

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल के पद पर चयन होने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करना होता है। उसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उत्तीर्ण होता है। अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार का चयन होता है।

    ये भर्ती किस आयोग द्वारा आयोजित कराई जाती है?

    इस भर्ती का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कराया जाता है।

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आयुसीमा क्या होनी चाहिए।

    इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए

    Advertisements