Rajasthan State Eligibility Test Admit Card 2023 : भारत में सहायक प्रोफेसर या लेक्चरर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए गोविन्द गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी, जगतु बाँसवाड़ा राजस्थान ने राज्य पात्रता परीक्षा (State Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया था उन सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना Rajasthan State Eligibility Test Admit Card नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
Rajasthan State Eligibility Test (SET) की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किये है वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक ला पाए, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप Rajasthan State Eligibility Test Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

Rajasthan State Eligibility Test SET Online Form 2023 – संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म 2023 |
परीक्षा बोर्ड का नाम | गोविन्द गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी, जगतु बाँसवाड़ा राजस्थान |
पद का नाम | लेक्चरर/सहायक प्रोफेसर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | Rajasthan SET 2023 |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.ggtu.ac.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
Rajasthan State Eligibility Test आवेेेदन की शुरुआत | 12/01/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 11/02/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 11/02/2023 |
परीक्षा तिथि | 26/03/2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 23/03/2023 |
Rajasthan State Eligibility Exam Pattern
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान सेट परीक्षा पैटर्न में दो पेपर होते हैं – पेपर- I और पेपर- II
पेपर- I में शिक्षण और अनुसंधान सम्बन्धित विषय से 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होता है। पेपर- II में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय के आधार पर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों की समय अवधि दो-दो घंटे होती है, और इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
पात्रता परीक्षा का विवरण
पद का नाम | विषय का नाम | योग्यता |
सहायक प्रोफेसर/ लेक्चरर | रासायनिक विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, गृह विज्ञान, पॉपुलर स्टडीज, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, कानून, मनोविज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, जीवन विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, राजस्थानी, शिक्षा, गणितीय विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, संगीत , समाजशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, दर्शनशास्त्र, उर्दू, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, दृश्य कला, हिंदी और भौतिक विज्ञान | न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री। ओबीसी एनसीएल / एससी / एसटी / पीएच के लिए: 50% अंक तथा डिग्री अपीरिंग उम्मीदवार भी इस परीक्षा हेतु योग्य माने जाएंगे। |
इसके अलावा योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Rajasthan State Eligibility Test Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप Rajasthan State Eligibility Test Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का एप्पलीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए Get admit card बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
1623341