राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) आज यानी 31 मार्च 2026 को दोपहर 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे। इस साल RBSE 12वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच राज्यभर के 6,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें लगभग 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी होगा और आप अपने रिजल्ट की जांच नीचे दिए लिंक के माध्यम से कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : अगस्त 2025
- परीक्षा तिथि : 12 फरवरी से 11 मार्च 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : फरवरी 2026
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 31/03/2026
आरबीएसई कक्षा 12th परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-2026 |
| परीक्षा | वार्षिक परीक्षा |
| लेख कैटेगरी | रिजल्ट |
| परीक्षा तिथि | 12/02/2026 से 11/03/2026 तक |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 31/03/2026, 10:00 बजे |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान बोर्ड परीक्षा हेतु पासिंग अंक क्या है जानें
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना होगा, जो छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे, उनको राजस्थान बोर्ड की तरफ से आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा तथा इसके अलावा कोई छात्र अगर दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाता है तो वह फेल (अनुत्तीर्ण) माना जाएगा.
RBSE 12th Result 2026 Link (Official Websites)
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
अंक सुधार कार्यक्रम
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
👉 ध्यान रखें: सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें.
कॉपियां रिचेक कराने का मौका
राजस्थान बोर्ड की तरफ से फैसला लिया गया है की यदि कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वे छात्र अपने कॉपियां की पुनः चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है, रिजल्ट जारी होने के पश्चात उम्मीदवार पुन:मूल्यांक के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा इसके लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर के लिए 800 रुपए का भुगतान करना होगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12th रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें
- राजस्थान बोर्ड कक्षा 12th रिजल्ट देखने के लिए RBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाएं और RBSE Class 12th Result लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट डाउनलोड पेज खुलेगा, जिसमे छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकतें हैं.
SMS के माध्यम से RBSE Board 12th Result 2026 ऐसे चेक करें
मैसेज के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें.
- सबसे पहले आपको अपना मैसेज बॉक्स खोलें।
- उसके बाद मैसेज बॉक्स में “RJ12C’ और रोल नंबर टाइप करें”
- और अपने मैसेज को 5676750 / 56263 पर भेज दें.
- उसके कुछ देर बाद आपका रिजल्ट आपके मैसेज बॉक्स में प्राप्त हो जाएगा, जिसको आप देख सकते हैं.
RBSE Board 12th Result Marksheet में क्या-क्या होगा?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- विषयवार अंक
- थ्योरी/प्रैक्टिकल अंक
- कुल अंक
- डिवीजन
हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी किसी विषय में कम अंक आने पर छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं.
महत्वपूर्ण लिंक्स
| रिजल्ट डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |