राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी किया गया था, जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे और लिखित परीक्षा में भाग लिए थे उनका रिजल्ट आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसकी जांच आप नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पद के लिखित परीक्षा का आयोजन 09 से 17 अक्टूबर 2023 के बीच किया गया था, स्किल टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट परीक्षा संपन्न होने के बाद आज आयोग द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसकी जांच आप नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से कर सकते हैं इस लेख के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार जानेंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान हाईकोर्ट |
पद का नाम | स्टेनोग्राफर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 277 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hcraj.nic.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 01/08/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 30/08/2023 शाम 5 बजे तक। |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 31/08/2023 |
परीक्षा तिथि | 09 से 17 अक्टूबर 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 03/10/2023 |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | 18/12/2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता | ||||||||||||
स्टेनोग्राफर | 277 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कला/विज्ञान/कॉमर्स से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और ओ लेवल परीक्षा/सीओपीए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के साथ/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन/आरएससीआईटी में डिप्लोमा/कंप्यूटर विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान। |
Rajasthan High Court Stenographer Final Result 2023 ऐसे डाउनलोड करें
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पद का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद Result के सेक्शन में जाएं।
- जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे Rajasthan High Court Stenographer Final Result 2023 के लिंक को खोजें और इस पर क्लिक करें और अपने रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर ले।
- उसके बाद फाइंड फीचर्स की मदद से आप अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।