Rajasthan HC Clerk, JJA Skill Test Admit Card 2023 : राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा क्लर्क, जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (JJA) और जूनियर असिस्टेंट तथा अन्य पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था। उसके पश्चात परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में आयोजित कराया गया था। अभी हाल ही में इस परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया था। अब आयोग द्वारा लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों का Rajasthan HC Clerk, JJA Skill Test Admit Card भी जारी कर दिया गया है।
राजस्थान हाईकोर्ट क्लर्क, जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (JJA) एवं जूनियर असिस्टेंट आदि हेतु स्किल टेस्ट का आयोजन 26 से 29 मई 2023 तक आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं वे परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें। इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार Rajasthan HC Clerk, JJA Skill Test Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

Rajasthan High Court Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान हाईकोर्ट |
पद का नाम | क्लर्क, जूनियर जुडिशल असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट तथा अन्य पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 2756 पद |
वेतनमान | 20,800 – 65,900/- रुपये प्रतिमाह |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hcraj.nic.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 22/08/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 22/09/2022 05 बजे तक। |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 23/09/2022 |
Rajasthan High Court Clerk परीक्षा तिथि | 12 और 19 मार्च 2023 |
Rajasthan HC Clerk, JJA एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 23/02/2023 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 20 मार्च 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 01 मई 2023 |
स्किल टेस्ट परीक्षा तिथि | 26 से 29 मई 2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (राजस्थान हाईकोर्ट) | 320 |
क्लर्क ग्रेड II (राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी) | 04 |
जूनियर असिस्टेंट (स्टेट लीगल अथॉरिटी) | 18 |
क्लर्क ग्रेड II (नॉन टीएसपी) जिला कोर्ट | 1985 |
क्लर्क ग्रेड II ( टीएसपी) जिला कोर्ट | 69 |
जूनियर असिस्टेंट (नॉन टीएसपी) (तालुका कानूनी सेवा समितियों और लोक अदालत सहित जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण) | 343 |
जूनियर असिस्टेंट (टीएसपी) (तालुका कानूनी सेवा समितियों और लोक अदालत सहित जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण) | 17 |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Rajasthan High Court Recruitment 2022 – वर्गानुसार भर्ती विवरण
विभाग | पद | एरिया | जनरल | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | ओबीसी | सहरिया | एमबीसी | कुल |
राजस्थान हाईकोर्ट | जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) | NA | 116 | 32 | 51 | 38 | 67 | 0 | 16 | 320 |
राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी | क्लर्क ग्रेड II | NA | 04 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 04 |
स्टेट लीगल सर्विस ऑथोरिटी | जूनियर असिस्टेंट | NA | 15 | 01 | 0 | 02 | 0 | 0 | 0 | 18 |
डिस्ट्रक्ट कोर्ट | क्लर्क ग्रेड II | नॉन टीएसपी | 738 | 228 | 315 | 249 | 337 | 09 | 109 | 1985 |
डिस्ट्रक्ट कोर्ट | क्लर्क ग्रेड II | टीएसपी | 27 | 02 | 05 | 35 | 0 | 0 | 0 | 69 |
तालुका कानूनी सेवा समितियों और लोक अदालत सहित जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण | जूनियर असिस्टेंट | नॉन टीएसपी | 166 | 25 | 45 | 38 | 55 | 03 | 11 | 343 |
तालुका कानूनी सेवा समितियों और लोक अदालत सहित जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण | जूनियर असिस्टेंट | टीएसपी | 09 | 0 | 0 | 08 | 0 | 0 | 0 | 17 |
Rajasthan HC Clerk, JJA Skill Test Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप Rajasthan HC Clerk, JJA Skill Test Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर चुकें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को यूजर नेम , पासवर्ड एवं कैप्चा दर्ज करने का विकल्प दिया होगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
८१३९६६९