जैसा कि आपको पता होगा रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया था, अब परीक्षा के समाप्ति के पश्चात रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने Railway RRC Group D Answer Key 2022 से संबंधित एक नोटिस को जारी कर दिया है, जिसमें यह बताया गया है कि उत्तर कुंजी कब जारी की जाएगी।
इस नोटिस के जरिए यह साफ तौर पर बताया गया है कि उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर 2022 से प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें यदि आप किसी प्रश्न के प्रति आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो आप 15 अक्टूबर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
रेलवे द्वारा यह परीक्षा कुल 1 लाख से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी, इस परीक्षा में तकरीबन करोड़ो अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, इसकी उत्तर कुंजी का इंतजार अभ्यर्थियों को काफी समय से था।
उत्तर कुंजी के बाद अभ्यर्थियों के मन यह प्रश्न चल रहा होगा कि इसका रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, तो मैं आपको बता दु की उत्तर कुंजी के बाद अब रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा, इसीलिए अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, जिससे रिजल्ट आने पर आपको तुरंत पता चल जाय।
Railway RRB Group D के बारे में संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: RRB Group D Exam
- भर्ती बोर्ड का नाम: Railway Recruitment Board (RRB)
- पद का नाम: रेलवे ग्रुप डी में आने वाले सभी पद
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन
- उत्तर कुंजी नोटिस जारी होने की तिथि : 13/10/2022
- उत्तर कुंजी प्रदर्शित होने की तिथि : 14/10/2022
- आपत्ति दर्ज करने की तिथि : 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक
- श्रेणी : उत्तर कुंजी
रेलवे जोन
- उत्तर रेलवे (नई दिल्ली)
- उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर)
- उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022
- पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर)
- सेंट्रल रेलवे (मुंबई)
- दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता)
- पूर्वी रेलवे (कोलकाता)
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर)
- दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुबली)
- दक्षिणी रेलवे (चेन्नई)
- दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद)
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी)
- पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर)
- ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनवार)
रेलवे ग्रुप D उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आप Railway RRC Group D Answer Key 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के उपरांत आप अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी।
उत्तर कुंजी नोटिस ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप Railway RRC Group D उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ें –
- सर्वप्रथम आरआरबी भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- उसके बाद आप ” Notice for Viewing of Question Paper, Responses and Keys & Raising of Objections if any to Questions/Options/Keys of Computer Based Test (CBT) under CEN RRC 01/2019″ वाले लिंक ओर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात आपकी उत्तर कुंजी नोटिस पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स
उत्तर कुंजी नोटिस डाउनलोड करें | उत्तर कुंजी डाउनलोड करें |
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें | आधिकारिक वेबसाइट |