Advertisements

RRB ALP CBT-II Admit Card 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण तथा संबंधित फील्ड से आईटीआई की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 9970 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त के बाद CBT I का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद CBT II परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।

RRB असिस्टेंट लोको पायलट के पदों की सीबीटी II परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट के लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisements

Railway Recruitment Board (RRB)

Railway RRB ALP Admit Card 2026

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 12/04/2025
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 11/05/2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 13/05/2025
  • फॉर्म सुधार तिथि : 14-23 मई 2025
  • परीक्षा तिथि : 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026
  • परीक्षा शहर विवरण जारी होने की तिथि : परीक्षा से 10 दिन पहले
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से 4 दिन पहले
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : 12/06/2026
  • सीबीटी II परीक्षा तिथि : 28/07/2026
  • परीक्षा शहर विवरण जारी होने की तिथि : परीक्षा से 10 दिन पहले
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 24/07/2026

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/ओबीसी : 500/- रुपये
  • एससी/एसटी/महिला : 250/- रुपये
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

आयु-सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 36 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 9970 पद

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
सहायक लोको पायलट9970 पदफिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक में एनसीवीटी/एससीवीटी सर्टिफिकेट के साथ कक्षा 10वीं मैट्रिक। या
आईटीआई के बदले किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कक्षा 10वीं (या) इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न धाराओं का संयोजन। या
मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री।

एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें)।
  4. उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

सीबीटी II एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंक्लिक करें
परीक्षा शहर विवरण चेक करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?

  • 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
  • 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
  • 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।

परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
  • एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें

RRB ALP Syllabus & Exam Pattern For CBT 1 And CBT 2Railway RRB Aadhar Verification
Railway RRB Assistant Loco Pilot ALP RecruitmentRailway ALP Answer Key
RRB Group D Admit CardRailway RRB ALP Result
Advertisements