Advertisements

RRB ALP CBT-II Answer Key 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2025 (CEN 01/2025) की CBT-II उत्तर कुंजी (Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए CBT-II परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2025 थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना RRB ALP CBT-II Answer Key 2026 आधिकारिक पोर्टल पर Registration Number / Enrollment Number एवं Date of Birth की सहायता से लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।

Advertisements

Railway Recruitment Board (RRB)

RRB ALP CBT-II Answer Key 2026

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 12 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 मई 2025
  • आवेदन सुधार (Correction Window): 22 से 31 मई 2025
  • CBT-I संशोधित परीक्षा तिथि: 13, 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026
  • CBT-I एग्जाम सिटी विवरण जारी: 03 फरवरी 2026
  • CBT-I एडमिट कार्ड जारी: 09 फरवरी 2026
  • पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथि: 11 मार्च 2026
  • पुनर्निर्धारित परीक्षा की एग्जाम सिटी जानकारी: 06 मार्च 2026
  • पुनर्निर्धारित परीक्षा का एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले
  • CBT-I उत्तर कुंजी जारी: 20 मार्च 2026
  • CBT-I परिणाम जारी: 12 जून 2026
  • CBT-II परीक्षा तिथि: 28 जुलाई 2026
  • CBT-II एग्जाम सिटी विवरण जारी: 18 जुलाई 2026
  • CBT-II एडमिट कार्ड जारी: 24 जुलाई 2026
  • CBT-II उत्तर कुंजी जारी: 05 अगस्त 2026 (उपलब्ध है)

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/ओबीसी : 500/- रुपये
  • एससी/एसटी : 250/- रुपये
  • महिला : 250/- रुपये
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

आयु लिमिट

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

Railway RRB ALP Recruitment 2025 : रिक्ति विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। संशोधित अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के अंतर्गत कुल 10,970 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पद का नामरिक्त पद
Assistant Loco Pilot (ALP)10,970 पद
कुल पद10,970 पद

Railway RRB ALP Recruitment 2025 : शैक्षणिक योग्यता

RRB ALP भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
Assistant Loco Pilot (ALP)उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण की हो तथा संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

RRB ALP CBT-II Answer Key 2026 : उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

RRB ALP CBT-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी Answer Key, Response Sheet एवं Question Paper ऑनलाइन देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले Railway Recruitment Board (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित RRB Region की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CEN 01/2025 – ALP CBT-II Answer Key” या “Answer Key / CEN Notifications” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  4. अपना Registration Number तथा Date of Birth/Password दर्ज करें और Captcha भरकर Login करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आपकी CBT-II Answer Key, Response Sheet एवं Question Paper स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  6. अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंक (Expected Score) का आकलन करें।
  7. यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन Objection दर्ज करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए Answer Key एवं Response Sheet डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Railway RRB ALP Recruitment चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Assistant Loco Pilot (ALP) पद पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

चयन चरणविवरण
प्रथम चरणCBT-1 (Computer Based Test)
द्वितीय चरणCBT-2 (Computer Based Test)
तृतीय चरणCBAT (Computer Based Aptitude Test)
चतुर्थ चरणदस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
अंतिम चरणमेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

महत्वपूर्ण लिंक्स

CBT-II की उत्तरकुंजी डाउनलोड करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें
Advertisements