भारत एक कृषि प्रधान देश माना जाता है और देश में किसानों की आय को बढ़ाने तथा उनके जीवन को विकसित बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana व पीएम आवास योजना तथा KCC Yojana की तरह ही अन्य विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। इन योजनाओं के द्वारा भारत के सभी छोटे व बड़े किसानों को फायदा पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। किसान की कमाई का सबसे बड़ा श्रोत उसकी खेती होती है लेकिन कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसल नुकसान हो जाती है और उनको एक बड़े घाटे को सहना पड़ता है।
किसानों की खेती को प्राकृतिक आपदाओं जैसे- सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि जैसे समस्याओं के समय मदद के लिए भारतीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा फसल बीमा की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 के द्वारा किसानों के फसलों का बीमा होता है और किसी भी कारण अगर फसल नुकसान होती है तो बीमा कंपनी फसल नुकसान की भरपाई करती है।
योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) |
विभाग का नाम | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय |
योजना की शुरुआत | 13 मई 2016 |
लाभार्थी | भारत के किसान |
प्रीमियम की अंतिम तारीख | खरीफ के लिए जुलाई व रबी के लिए दिसंबर माह की अंतिम तारीख। |
बीमा राशि | 20,0000/- रुपये |
उद्देश्य | किसानों को फसल संबधित नुकसान की भरपाई करना। |
आवेदन की अंतिम तिथि | खरीफ के लिए 31 जुलाई एवं रबी के लिए 31 दिसम्बर |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmfby.gov.in/ |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana क्या है?
यह एक ऐसी बीमा योजना है जिसके तहत भारतीय किसानों की खेती का बीमा किया जाता है और किसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की नुकसान होने की स्थिति में उनको बीमा राशि दी जाती है। इस योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों के रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत, खरीफ की फसल के लिए 2 प्रतिशत और वाणिज्यिक व बागवानी के फसलों हेतु 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि (बीमा-क़िस्त) का प्रावधान है, शेष राशि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा अदा की जाती है।
इस योजना के माध्यम से प्रभावित किसान को अधिकमत 2 लाख रुपये की बीमा राशि भारतीय कृषि बीमा कंपनी के द्वारा प्रदान की जाती है। PMFBY के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर वर्ष अपने बजट में राशि आवंटित करती हैं और अब तक इस योजना के द्वारा देश के करोड़ो किसानों को लाभ पहुँचाया जा चुका है।
पात्रता
- आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के नाम पर उसकी खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक के पास एक बैंक एकाउंट होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा जिस प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है, केवल उस प्रदेश के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निर्वाचन कार्ड (वोटर आईडी कार्ड)
- निवास प्रमाणपत्र
- खेत का खसरा नंबर
- सरपंच या पटवारी से खेत मे बुआई होने का प्रमाणपत्र
- बैंक खाता
- कैंसल चेक
लाभ
- PMFBY के तहत सभी किसानों की फसलों का बीमा होता है।
- PMFBY के द्वारा प्रभावित किसानों को 2 लाख रुपये तक मुआवजा मिलता है।
- किसानों के फसलों की फसलों की बीमा राशि सरकार के द्वारा अदा की जाती है।
- इस योजना के द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाया जाता है।
- इस योजना के तहत अब तक करोड़ो किसानों को लाभ मिल चुका है।
- इस योजना के लिए रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत, खरीफ की फसल के लिए 2 प्रतिशत और वाणिज्यिक व बागवानी के फसलों हेतु 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि निर्धारित है।
प्रीमियम रेट
फसलों का नाम | प्रीमियम राशि (प्रति एकड़) |
धान | 741 रुपये |
कपास | 1798 रुपये |
मक्का | 370.51 रुपये |
बाजरा | 348.70 रुपये |
मूंग | 36 रुपये |
गेंहू | 425 रुपये |
जौ | 277.88 रुपये |
सरसों | 286.6 रुपये |
चना | 212.50 रुपये |
सूर्यमुखी | 277.88 रुपये |
ऐसे करें PMFBY Yojana हेतु ऑफ़लाइन आवेदन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं, निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर आप PMFBY ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं-
- किसान भी को सबसे अपने नजदीकी किसी बीमा कंपनी के ऑफिस पर जाना होगा।
- वहाँ से आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार उस फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता तथा अन्य सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को फ़ोटो कॉपी को फॉर्म के साथ संलग्न करके बीमा कंपनी एजेंट को सौंप दें।
- फॉर्म के साथ आपको मांगी गई राशि भी अदा करनी होगी, इसके आपको एक रेफरेंस नंबर मिलगा, जिसके माध्यम से आप अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार को सबसे पहले PMFBY के आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके मेन पेज पर ही आपको “Register” का विकल्प दिखेगा।

- आपको इस विकल्प कर क्लिक करना है, अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी, इसमें सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
- अब आपके मेन पेज पर “Farmer Corner” का विकल्प दिखाई देगा, उम्मीदवार इस विकल्प पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद अपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा और यहां पर आपको दो विकल्प दिखेगा।
- उम्मीदवार को नीचे वाले बॉक्स यानी “Guest Farmer” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा और यहाँ पर आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, आयु, वर्ग, लिंग आदि की सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।

- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंतिम में आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आप “Creat User” के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपका सफलता पूर्वक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
PMFBY Login की प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको मेन पेज पर “Farmer Corner” का विकल्प दिखाई देगा, उम्मीदवार इस विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके “Login For Farmer” का विकल्प दिखाई देगा।
- अब आप “Login For Farmer” के विकल्प पर क्लिक करें।

- आप आपके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा तथा इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंतिम में आपको “Request For OTP” पर क्लिक करना होगा। अब आपके पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, उस ओटीपी को दर्ज करें।

- अब आपकी आईडी लॉगिन हो जाएगी।
Fasal Bima Yojana Status चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in को विजिट करें।
- इसके बाद आपको मेन पेज पर “Application Status” का विकल्प दिखाई देगा। उम्मीदवार इस विकल्प पर क्लिक करें।

- अगले चरण में आपको अपना “Reciept Number” दर्ज करना होगा।

- रिसिप्ट नंबर दर्ज करने के बाद आप “Check Status” पर क्लिक करें।

PM Fasal Bima Yojana Calculator
अगर आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम का आकंड़ा जानना चाहते हैं, तो आप PMFBY Calculator के माध्यम से प्रीमियम कैलकुलेट कर सकते हैं। अपना प्रीमियम कैलकुलेट करने के निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें-
- उम्मीदवार सर्वप्रथम उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in को विजिट करें।
- इसके बाद आपको मेन पेज पर “Insurance Premium Calculator” का विकल्प दिखाई देगा, उम्मीदवार इस विकल्प पर क्लिक करें।

- आपको आपको मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर, “Calculate” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपका बीमा प्रीमियम दिख जाएगा।
योजना लिस्ट देखें की प्रक्रिया
जो उम्मीदवार फसल बीमा लिस्ट जिलेवार सूची को देखना चाहते हैं, वे निम्नलिखित चरणों का पालन कर PMFBY Beneficiary List आसानी से प्राप्त कर सकते हैं-
- उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद मेन्यू बार के बटन पर क्लिक करना होगा।

- अब उम्मीदवार “Dashboard” के विकल्प पर क्लिक करें।

- डैशबोर्ड पर क्लिक करने के बाद उसके ठीक नीचे आपको “Coverage Dashboard” का विकल्प दिखेगा, उम्मीदवार इन विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आप “State Wise Report” पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके स्क्रीन पर भारत के सभी प्रदेशों की सूची खुल जायेगा, अब आपको अपने प्रदेश के नाम पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने जिले की सूची खुल जाएगी, अब आप अपने जिला का चुनाव करें, इसके बाद अपने ब्लाक और ग्राम पंचायत का चयन करें।