Advertisements

Daily Current Affairs – 29 मार्च 2024 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आपको 29 मार्च 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

Current Affairs 29 मार्च 2024

1.प्रश्न. म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नामित किया गया है? 

उत्तर: अभय ठाकुर
2.प्रश्न. दिव्यांगजनों के लिए चुनाव प्रक्रिया आसान बनाने के लिए कौन-सा ऐप लांच किया गया है? 

उत्तर: ‘सक्षम’
3.प्रश्न. हाल ही में किसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: सदानंद वसंत दाते 
4.प्रश्न. हाल ही में पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में 59 किग्रा युवा वर्ग में किसने गोल्ड मेडल जीता? 

उत्तर: विनय 
5.प्रश्न. हाल ही में जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ की 148वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: हरिवंश नारायण सिंह 
6.प्रश्न. लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का अधिग्रहण किसने किया जिसे सीसीआई ने मंजूरी दे दी है? 

उत्तर: अदानी पावर लिमिटेड 
7.प्रश्न. किसे हाल ही में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर: राजीव कुमार शर्मा 
8.प्रश्न. किसे हाल ही में एनडीआरएफ महानिदेशक नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: पीयूष आनंद   

Current Affairs 28 मार्च 2024

1.प्रश्न. हाल ही में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए किस के साथ एक महत्वपूर्ण कार्य व्यवस्था पर हस्ताक्षर किये? 

उत्तर: यूरोपोल
2.प्रश्न. हाल ही में, भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श कहाँ पर आयोजित किया गया था?

उत्तर: नुआकशोत (मॉरीतानिया)
3.प्रश्न.  प्रतिवर्ष गुलामी और ट्रान्सअटलांटिक स्लेव ट्रेड के पीड़ितों की याद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 25 मार्च
4.प्रश्न. हाल ही में, डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? 

उत्तर: मरियम मैमन मैथ्यू
5.प्रश्न. हाल ही में हुई, तीसरी भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में, 6.67 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ अंक दर्ज करके स्वर्ण पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी कौन है? 

उत्तर: नयना जेम्स (केरल)
6.प्रश्न. हाल ही में प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में ‘फ्यूचर कैटेगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं? 

उत्तर: अंश नेरुरकर
7.प्रश्न. भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुजुर्ग मतदाताओं और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी नागरिकों के लिए सुलभ मतदान सुनिश्चित करने के लिए पहल शुरू की हैं। इसका आदर्श वाक्य हैं?

उत्तर: कोई भी मतदाता पीछे न छूटे 
8.प्रश्न. हाल ही में, 24 मार्च, 2024 को किस महासभा ने सर्वसम्मति से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पहला वैश्विक प्रस्ताव अपनाया है? 

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र 
9.प्रश्न. हाल ही में चर्चा में रहा, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य/संघ राज्य के अंदर स्थित है? 

उत्तर: जम्मू और कश्मीर
10.प्रश्न. हाल ही में खबरों में देखा गया, गुलाल गोटा किस शहर का पारंपरिक त्योहार है? 

उत्तर: जयपुर, राजस्थान

Monthly करेंट अफेयर्स पीडीएफ

Advertisements