पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) के कुल 750 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा की तिथि 04 जनवरी 2026 को सुनिश्चित की गई है, जिसका एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
ऐसे में जो उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा आयोजित स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) के लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपने लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 03/11/2025
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 01/12/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 01/12/2025
- परीक्षा तिथि : 04/01/2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 26/12/2025
- आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी/EWS : 1180/- रुपये
- एससी/एसटी/दिव्यांग : 59/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु लिमिट
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
PNB LBO एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
PNB LBO परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है। यह न सिर्फ परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी होता है, बल्कि इससे आपकी लिखित परीक्षा देने हेतु पहचान भी सत्यापित होती है।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 750
| पद का नाम | टोटल पद | योग्यता |
| स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) | 750 | उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। अथवा केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित समकक्ष योग्यता हो तथा उम्मीदवार के पास एक वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र भी होना चाहिए और पद के लिए पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। |
एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट https://pnb.bank.in/Recruitments.aspx पर जाएं।
- “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें)।

- उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?
- 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
- 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
- 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
- एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
PNB LBO admit card 2025 FAQ
26 दिसंबर 2025 को यह एडमिट कार्ड जारी हुआ है।
यदि आपके आवेदन की जानकारी से अलग आपका एडमिट जारी हुआ है तो तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
यदि प्रवेश पत्र पर आपका photograph (फोटो) साफ़ नहीं दिख रही है, तो परीक्षा में जाते समय वही रंगीन फोटो साथ ले जाएँ जो आपने फॉर्म भरते समय लगाई या अपलोड की थी।
नहीं, बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके पास सही एडमिट कार्ड हो।
इसे भी पढ़ें
| PNB SO Recruitment | PNB Specialist Officer SO Result |
| PNB Apprentice Result | PNB Credit Officer Admit Card |