Advertisements

Patna High Court Assistant Online form 2026

पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) ने Ex-Cadre Assistant (Group-C) के 68 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या PHC/03/2026) जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Patna High Court Assistant Online form आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार) निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 (7वें वेतन आयोग) के अनुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लेनी चाहिए।

Advertisements

Patna High Court Assistant Recruitment 2026

Patna High Court Assistant Examination 2026 : Short Details

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 28/07/2026
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 27/08/2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 30/08/2026
  • परीक्षा तिथि : अघोषित
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/ओबीसी/EWS : 1500/- रुपये
  • एससी/एसटी : 750/- रुपये
  • आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), नेट बैंकिंग (Internet Banking) , यूपीआई (UPI) के माध्यम से किया जा सकता है.

Patna High Court Assistant Age Limit As On 01 January 2026

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 37 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 : कुल पोस्ट : 68

पटना उच्च न्यायालय द्वारा Ex-Cadre Assistant (Group-C) के कुल 68 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नामरिक्त पद
Patna High Court Assistant (Ex-Cadre Assistant)68
कुल पद68

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

Patna High Court Assistant भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Patna High Court Assistantकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो पटना उच्च न्यायालय के नियमों के अनुरूप मान्य हो।

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सभी निर्धारित चरणों में प्रदर्शन एवं पात्रता के आधार पर होगा।

चयन चरणविवरण
प्रथम चरणप्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam – MCQ Based)
द्वितीय चरणलिखित परीक्षा (Written Test – MCQ Based)
तृतीय चरणकंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test)
चतुर्थ चरणसाक्षात्कार (Interview)
पंचम चरणदस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
अंतिम चरणमेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (सफेद/हल्के बैकग्राउंड के साथ)
  • स्पष्ट हस्ताक्षर (काले या नीले पेन से)
  • 10+2 / स्नातक / संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र (पदानुसार)
  • कंप्यूटर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (यदि पद के लिए आवश्यक हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • आय प्रमाण पत्र (EWS अभ्यर्थियों के लिए)
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (PwBD/दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक आदि, यदि लागू हो)

Patna High Court Assistant Online form 2026 का आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले Patna High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Recruitments सेक्शन में जाकर Assistant Recruitment Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  2. Apply Online विकल्प चुनें और New Registration पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त Registration Number और Password को सुरक्षित रखें तथा इन्हीं की सहायता से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा केंद्र की पसंद तथा अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को अंतिम बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Final Submit बटन पर क्लिक करें।
  9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form एवं Fee Receipt का प्रिंटआउट/PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करते समय केवल सही एवं प्रमाणित जानकारी ही दर्ज करें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद अधिकांश विवरणों में संशोधन संभव नहीं होगा।

महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें
Advertisements