Advertisements

Passport Login – पासपोर्ट लॉग इन कैसे करें? जानें

Passport Login: कोई भी व्यक्ति यदि अपने देश से बाहर विदेश की यात्रा करना चाहता है तो उसको पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है, बिना पासपोर्ट के किसी अन्य देश मे यात्रा करना अवैध होता है, हम आपको बता दें कि हर एक देश का अलग-अलग पासपोर्ट होता है, जिससे लोगों की और उनके देश की पहचान होती है। पासपोर्ट पहचान पत्र के रूप में भी कार्य करता है।

यदि आप अपना पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आप अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अब आसान हो गया है, पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आप पासपोर्ट लॉगइन करके पासपोर्ट पर मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं, इस लेख के माध्यम से हम आपको passportindia.gov.in login संबंधित पूरी जानकारी देंगे।

Advertisements

Passport Login – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामपासपोर्ट लॉग इन संबंधित जानकरी
पासपोर्ट जारी कर्ताMinistry of External Affairs, Government of India
पोर्टल का नामपासपोर्ट सेवा पोर्टल
पासपोर्ट उद्देश्यशिक्षा,पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा मजदूरी एवं अपने पारिवारिक सदस्यों से मिलने के उद्देश्य से विदेश आने-जाने वाले नागरिकों को प्रमाणित करना
पासपोर्ट हेल्पलाइन नंबर1800-258-1800
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.passportindia.gov.in/

पासपोर्ट क्या है?

पासपोर्ट किसी विशेष व्यक्ति एवं उसके देश की पहचान होती है, पासपोर्ट के माध्यम से किसी व्यक्ति को उसके देश से जोड़कर देखा जाता है, पासपोर्ट किसी देश के नागरिक का पहचान पत्र होता है, जिसके माध्यम से आप एक देश से दूसरे देश में यात्रा कर सकतें हैं। जब दूसरे देश का व्यक्ति पासपोर्ट से किसी अन्य देश मे यात्रा कर रहा है तो वह उस देश की जिम्मेदारी होता है।

शिक्षा, तीर्थ यात्रा, पर्यटन, व्यवसाय, चिकित्सा देखभाल, काम की तलाश या पारिवारिक यात्राओं के लिए विदेश यात्रा करने वालों के लिए पासपोर्ट आवश्यक दस्तावेज हैं। पासपोर्ट और इससे संबंधित सेवाओं के कारण अर्थव्यवस्था और वैश्वीकरण के मांग में वृद्धि देखी गई है। इस बढ़ती हुई मांग को देखकर मई 2010 में विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा परियोजना (PSP) की शुरुआत की गई थी।

Advertisements

पासपोर्ट लॉगिन हेतु आवश्यक जानकारी

यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन पासपोर्ट बनवाने हेतु आवेदन कर चुके हैं तो आपको पासपोर्ट यूजर आईडी और पासवर्ड मिला होगा, जिसका उपयोग करके आप पासपोर्ट लॉग इन कर सकते हैं और पासपोर्ट संबंधित सभी सेवाओं का लाभ पासपोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ के माध्यम से उठा सकतें हैं।

पासपोर्ट सेवा, पासपोर्ट वितरण के लिए आसान, सुलभ और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करता है। इस योजना के तहत सरकार ने कर्मचारियों के लिए विदेश में मजबूत नेटवर्क बनाया है, जिससे विदेश में यात्रियों और कर्मचारियों को कोई दिक्कत ना हो, पासपोर्ट सत्यापन के लिए राज्य पुलिस के साथ भारतीय डाक भी अहम भूमिका निभाता है।

Passport Login कैसे करें?

यदि आप सफलतापूर्वक पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिए हैं तो अब आप पासपोर्ट लॉग इन कर सकते हैं, नीचे की तरफ हम आपको Passport Login करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिसको पढ़कर आप passportlogin कर सकते हैं:

  1. पासपोर्ट लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज खुलने के बाद दाई तरफ “Existing User Login” लिंक दिया होगा उस पर क्लिक करें।
Passport Official Portal
Advertisements
  1. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना पासपोर्ट आईडी दर्ज करनी होगी।
Passport Login

उसके बाद पासवर्ड दर्ज करके आप पासपोर्ट लॉगिन सफलता पूर्वक कर पाएंगे, और इसके बाद ऑनलाइन मिलने वाली पासपोर्ट संबंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।

कमेन्ट करें