NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi YET Admit Card 2022 : भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत में कक्षा 9वीं और 11वीं के अभ्यर्थियों के लिए पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड 2022 योजना का आयोजन किया जा रहा है तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2022 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को चुना जाएगा आज NTA द्वारा NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi YET Admit Card 2022 जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं।
NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi Exam Date 2022 यह परीक्षा NTA द्वारा 25 सितंबर 2022 को होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किये है वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक ला पाए, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

PM YASASVI Entrance Test Online Form 2022 – संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | प्रधानमंत्री यसस्वी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म 2022 |
परीक्षा बोर्ड का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
योजना का नाम | पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड योजना 2022 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कक्षा | 9वीं और 11वीं |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://yet.nta.ac.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 27/07/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 26/08/2022 शाम 5 बजे तक। |
फॉर्म सुधार करने की तिथि | 27-31 अगस्त 2022 |
परीक्षा तिथि | 25/09/2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21/09/2022 |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | शून्य/- रुपये |
एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
योग्यता का विवरण
कक्षा का नाम | योग्यता |
कक्षा 9वीं | ● उम्मीदवार कक्षा 8वीं सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण किया हो। ● उम्मीदवार की जन्मतिथि 01-04-2006 से 31-03-2010 कस बीच होना चाहिए। ● अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। ● उम्मीदवार ओबीसी या ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना चाहिए। |
कक्षा 11वीं | ● उम्मीदवार कक्षा 10वीं सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण किया हो। ● उम्मीदवार की जन्मतिथि 01-04-2004 से 31-03-2008 के बीच होना चाहिए। ● अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। ● उम्मीदवार ओबीसी या ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना चाहिए। |
PM Young Achievers Scholarship Award 2022 – परीक्षा केंद्र
- उत्तर प्रदेश : लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा
- राजस्थान : जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा।
- मध्य प्रदेश : भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रतलाम।
- बिहार : गया और पटना।
- दिल्ली : दिल्ली/नई दिल्ली
- अन्य सभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना पढ़ें।
NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi YET Admit Card 2022 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप NTA PM Young Achievers Scholarship Yasasvi YET Admit Card 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
1. | यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जो उम्मीदवार इस फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन किये हैं। |
2. | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। |
3. | यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है। |
4. | सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। |
5. | एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं। |
Kumar
Anurag