NTA NEET UG Admission Admit Card 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12वीं पास अंडर ग्रेजुएट (मेडिकल) में एडमिशन लेने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों हेतु नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। उसके पश्चात आवेदन की प्रक्रिया 06 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक चली थी। अब आयोग द्वारा इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA NEET UG Admission हेतु परीक्षा का आयोजन 07 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में हिस्सा लेने हेतु आवेदन किये उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले डाउनलोड कर के रख लें। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से NTA NEET UG Admission Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

NTA NEET UG Admission Online Form 2023 – संक्षिप्त विवरण
फॉर्म का नाम | एनटीए एनईईटी यूजी एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म 2023 |
फॉर्म बोर्ड का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
कोर्स का नाम | अंडर ग्रेजुएट (मेडिकल) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | NTA NEET UG 2023 |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://neet.nta.nic.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 06/03/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 13/04/2023 रात 11:30 बजे तक। |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 13/04/2023 |
परीक्षा तिथि | 07/05/2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 04/05/2023 |
नीट UG उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 05/06/2023 |
आवेदन फीस
जनरल | 1700/- रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 1600/- रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 1000/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 31/12/2023
न्यूनतम आयु | 17 वर्ष |
अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
जन्म (पहले) | 31/12/2006 |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
NEET UG Exam 2023 : इस बार कुल 720 अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा
प्रति वर्ष की तरह इस बार भी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 720 अंकों की ही होगी और पेपर का पैटर्न पुराना ही रहेगा, हम आपको बता दे कि इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है और प्रत्येक वर्ष की तरह एक प्रश्न चार अंक का होगा तथा प्रश्नो के गलत उत्तर देने पर एक अंक की माईनस मार्किंग होगी, नीट यूजी लिखित परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी चारों विषयों से सेक्शन-ए में 35 तथा सेक्शन-बी से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे और विद्यार्थियों को कुल 200 प्रश्नों में से 180 प्रश्न हल करने होंगे।
एडमिशन का विवरण
परीक्षा का नाम | योग्यता |
NEET UG 2023 | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण। |
इसके अलावा योग्यता या योग्यता कोड की जानकारी के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
NTA NEET UG Admission Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप NTA NEET UG Admission Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना एप्पलीकेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।