NTA AIAPGET Online Form 2022 : मेडिकल की डिग्री लेने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस कोर्स के लिए इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NTA AIAPGET Admission Form 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में एमडी/ एमएस/पीजी डिप्लोमा कोर्स
उम्मीदवार के पास BAMS/ BUMS/ BSMS/ BHMS/ Graded BHMS में डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा कोर्स और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
परीक्षा केंद्र
उत्तर प्रदेश : आगरा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी।
राजस्थान : बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर।
मध्य प्रदेश : भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर।
बिहार : भागलपुर, गया, पटना और पुर्निया।
दिल्ली : दिल्ली/एनसीआर।
अन्य विभिन्न राज्य तथा जिला केंद्र के विवरण लिए अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. NTA AIAPGET Online Form 2022 के लिए उम्मीदवार 25/07/2022 से 18/08/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस परीक्षा की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई NTA AIAPGET Online Form 2022 से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, एनटीए आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट ऑनलाइन फॉर्म 2022 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।