NVS Recruitment 2021 : भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय नवोदय विद्यालय समिति (स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग) ने भारत के उम्मीदवारों के लिए जनरल मैनेजर, डिप्टी कमीशनर और अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, पूणे और शिलांग में नवोदय विद्यालय समिति के हेड ऑफिसर पर की जाएगी।

- भर्ती का नाम : नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021
- भर्ती बोर्ड का नाम : नवोदय विद्यालय समिति
- पद का नाम : जनरल मैनेजर, डिप्टी कमीशनर और अकाउंट्स ऑफिसर
- पदों की संख्या : 10 पद
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इस भर्ती के संदर्भ में नवोदय विद्यालय समिति ने 30 नवम्बर 2021 को अधिसूचना जारी किया था, वहीं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 दिसम्बर 2021 से प्रारंभ हो चुका है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2021 है।
आवेदन फीस
नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार किसी भी वर्ग तथा समुदाय के अभ्यर्थी के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नही है।
आयु सीमा
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 दिसम्बर 2021 से 55 वर्ष होनी चाहिए।
NVS Recruitment 2021 – भर्ती का विवरण
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के तहत निम्नलिखित पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है-
- जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) : 01 पद
- डिप्टी कमीशनर (फाइनेंस) : 01 पद
- अकाउंट्स ऑफिसर : 08 पद
योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
- जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) : इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए तथा सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं की योजना, निर्माण में 12 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
- डिप्टी कमीशनर (फाइनेंस) अकाउंट्स ऑफिसर : इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय सरकार, प्रदेश सरकार या किसी अर्ध सरकारी संस्था में कार्य का अनुभव होना चाहिए। योग्यता से सम्बंधित अधिक जनाकरी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर पढ़ें।
चयन-प्रकिया
इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की जाएगी, नवोदय विद्यालय समिति इस सीमा को बढ़ाकर 5 वर्ष भी कर सकती हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
RITIK KUMAR
Admission for 6 class
I want to become a ips
Admission for class 6
Govind Kumar
Hello
Hello
Hello
Hi ji
Hi
Hello
Soumya
Admission for class 6
Soumya
Noo
my admission too If you are getting it done from class 6 then you will be my friend
????
8 /9
Nikhil
I become a army officer so I complete navoday