RRB NTPC CBT – 2 राजनैतिक विज्ञान प्रैक्टिस सेट 1: रेलवे की परीक्षा में पूछे गए भारतीय संविधान के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

NTPC CBT – 2 Indian Polity Set 1: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB ग्रुप डी और NTPC CBT – 2 की परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है, ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी, और साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा का भी आयोजन किया गया है, जिसके पहले चरण की परीक्षा (NTPC CBT-1) 16 अगस्त 2021 को समाप्त हो गई है तथा दूसरे चरण की परीक्षा (NTPC CBT-2) 14 फरवरी से 18 फरवरी 2022, के बीच सम्पन्न कराई जाएगी।

आज हम इस लेख के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये 25 भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, जो कि RRB कि परीक्षाओं में मुख्य रुप से पूछे जा सकते हैं, अतः अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अभ्यास अपनी तैयारी को बेहतर बनाने तथा अपना मूल्यांकन करने के लिए कर सकते हैं।

NTPC CBT - 2  Indian Polity Set 1
NTPC CBT – 2 Indian Polity Set 1

NTPC CBT – 2 Indian Polity Set 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक ने भारत के लिए संविधान सभा के गठन का विचार दिया?

  • साइमन कमीशन
  • राजाजी फॉर्मूला
  • कैबिनेट मिशन योजना
  • बेवेल योजना

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय संविधान में मूल अधिकारों का विचार लिया गया है?

  • ब्रिटेन के संविधान से
  • आयरलैण्ड के संविधान से
  • कनाडा के संविधान से
  • अमेरिका के संविधान से

उत्तर : 4

प्रश्न. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेदों को लागू करने हेतु लाया गया है?

  • अनुच्छेद 43
  • अनुच्छेद 45
  • अनुच्छेद 32
  • अनुच्छेद 50

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है?

  • लाजपत राय – पावर्टी ऐन्ड अनब्रिटिश रूल
  • दादाभाई नौरोजी – अनहैपी इण्डिया
  • रफीक जकारिया – द मैन ह डिवाईडेड इण्डिया
  • सुभाष चन्द्र बोस – गिल्टी मेन आफ इन्डियाज पार्टीशन

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक राज्य का नीति-निदेशक तत्व नहीं है?

  • मद्यनिषेध
  • गौ-संरक्षण
  • पर्यावरण संरक्षण
  • चौदह

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम ने भारत में संघीय शासन की व्यवस्था दी थी?

  • भारत सरकार अधिनियम 1909
  • भारत सरकार अधिनियम 1919
  • भारत सरकार अधिनियम 1935
  • भारत स्वाधीनता अधिनियम 1947

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं है?

  • फ़ारसी
  • संस्कृत
  • कश्मीरी
  • नेपाली

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय धन विधेयक के उपबन्ध में सम्मिलित नहीं किया गया है?

  • कर से सम्बन्धित उपबन्ध
  • उधार (ऋण) लेने से सम्बंधित उपबंध
  • संचित निधि तथा आकस्मिकता की अभिरक्षा से सम्बन्धित उपबन्ध
  • जुर्माने या अर्थदण्ड से सम्बन्धित उपबंध

उत्तर : 4

प्रश्न. गणतंत्रीय अबधारणा से संबंधित निम्नांकित में से कौन एक नहीं है?

  • एक राज्य जिसमें जनता सर्वोच्च हो
  • सर्वोच्च शक्ति निर्वाचित प्रधान में निहित हो
  • सर्वोच्च शक्ति एक राजा के समान (एक निहित हो ही) व्यक्ति में
  • एक ऐसी सरकार जो जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की हो

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में संसद द्वारा बंधुआ मजदूरी को प्रतिबंधित करने वाला अधिनियम पारित किया गया था?

  • 1974 में
  • 1976 मे
  • 1979 में
  • 1980 में

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘स्वाधार’ योजना है।

  • अद्वितीय पहचान हेतु
  • पुरुषों हेतु स्वरोजगार
  • कठिन परिस्थिति में महिलाओं के लिए
  • वरिष्ठ नागरिकों हेतु साझा गृह की व्यवस्था

उत्तर : 3

प्रश्न. किस धर्म को राष्ट्रकूटों का संरक्षण प्राप्त था?

  • बौद्ध धर्म
  • जैन धर्म
  • शैव धर्म
  • शाक्त धर्म

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित मध्ययुगीन शासकों में से कौन एक उच्च शिक्षित था?

  • बलबन
  • अलाउद्दीन खलजी
  • इब्राहिम लोदी
  • शेरशाह

उत्तर : 4

प्रश्न. किसी राज्य में अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत राष्ट्रपति शासन सामान्यतः अधिकतम कितनी अवधि के लिए लगाया जा सकता है?

  • एक वर्ष
  • दो वर्ष
  • तीन वर्ष
  • छः महीने

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक कथन मोहम्मद अली जिन्ना के विषय में सही नहीं है?

  • वे ‘दो राष्ट्र सिद्धान्त’ के समर्थक थे।
  • उन्होंने 1940 के मुस्लिम लीग के लाहौर के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
  • असहयोग आन्दोलन में उन्होंने भाग नहीं लिया था।
  • वे सदैव डायरी रखते थे।

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ का नारा किससे सम्बद्ध है?

  • चन्द्रशेखर आजाद
  • राम प्रसाद बिस्मिल
  • भगत सिंह
  • लाला हरदयाल

उत्तर : 3

प्रश्न. 1857 के निम्नलिखित क्रान्तिकारियों में से किसका वास्तविक नाम ‘रामचन्द्र पाण्डुरंग’ था?

  • कुँवर सिंह
  • तात्या टोपे
  • नाना साहेब
  • मंगल पाण्डेय

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस महिला क्रान्तिकारी ने दीक्षान्त समारोह में अपनी उपाधि (डिग्री) ग्रहण करते समय अंग्रेज गवर्नर (कुलाधिपति) पर गोली चलाई थी?

  • शान्ति घोष
  • सुनीति चौधरी
  • बीना दास
  • कल्पना दत्त (जोशी)

उत्तर : 3

प्रश्न. 1907 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष थे?

  • दादाभाई नौरोजी
  • बाल गंगाधर तिलक
  • गोपाल कृष्ण गोखले
  • आर.बी. घोष

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है?

  • अमेरिकी संविधान
  • रूसी संविधान
  • ब्रिटिश संविधान
  • संविधान

उत्तर : 3

प्रश्न. आजाद हिन्द फौज के अधिकारियों के उनके लाल किले में चल रहे मुकद्दमे में उनके पक्ष से निम्नलिखित में से किसने वकालत की थी?

  • सी. आर. दास
  • एम. ए. जिन्ना
  • मोतीलाल नेहरू
  • सर टी. बी. सप्रू

उत्तर : 4

प्रश्न. मुस्लिम लीग द्वारा निम्नलिखित में से किस तिथि को ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ के रूप में निश्चित किया गया था?

  • 15 अगस्त 1946
  • 16 अगस्त 1946
  • 17 अगस्त 1946
  • 18 अगस्त 1946

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय मामलों की भारतीय परिषद के पूर्व पदाधिकारी कौन हैं?

  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • गृहमंत्री

उत्तर : 2

प्रश्न. 1929 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

  • मोतीलाल नेहरू ने
  • सी. आर. दास ने
  • जवाहर लाल नेहरू ने
  • एस. सी. बोस ने

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सुभाष चन्द्र बोस ने पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया था?

  • रिपुरा अधिवेशन, 1938
  • त्रिपुरी अधिवेशन, 1939
  • लाहौर अधिवेशन, 1929
  • मद्रास अधिवेशन, 1927

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

आशा है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, ऐसे ही शानदार जानकारियों के लिए आप सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।

कमेन्ट करें