MP TET Exam Date 2022 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल परीक्षा बोर्ड ने मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया था। MP TET के लिए आवेदन की शुरुआत 14 दिसंबर 2021 से लेकर 1 जनवरी 2022 तक चली तथा आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2022 थी।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति हेतु Madhya Pradesh Professional Examination Board MPPEB द्वारा राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जाती है, तथा इस परीक्षा हेतु राज्य के लाखों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको MP TET Exam Date 2022 और MP TET एडमिट कार्ड के बारे में महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करेंगे।
MP TET (मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) : संक्षिप्त विवरण
- परीक्षा का नाम : मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021
- परीक्षा बोर्ड का नाम : मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)
- पद का नाम : शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)
- आधिकारिक वेबसाइट : http://peb.mp.gov.in
MP TET महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेेेदन की शुरुआत : 14/12/2021
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 28/12/2021
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 28/12/2021
- फॉर्म सुधार तिथि : 02/01/2022
- परीक्षा तिथि : मार्च 2022
यह भी पढ़ें –
MP TET Exam Date & Admit Card 2022
एमपी टीईटी परीक्षा तिथि 2021-2022 एमपी पीईबी आधिकारिक साइट पर घोषित कर दी गई है। एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 के लिए परीक्षा 05 मार्च, 2022 से होगी, इसके अलावा आप एमपी टीईटी 2022 परीक्षा तिथि अधिसूचना peb.mp.gov.in पर नीचे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।
एमपी टीईटी नई परीक्षा तिथि 2022 की जांच करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्क्रीन के बाईं ओर परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें और फिर वर्ष 2022 पर क्लिक करें
- अब आप एमपी टीईटी 2022 परीक्षा कार्यक्रम के लिए समय सारिणी देखेंगे।
- इस सारणी में, MP TET Exam Date 2022 का उल्लेख किया गया है।
MP Primary TET 2022 Exam Schedule
MP TET 2022 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी, पहली शिफ्ट 9 बजे सुबह से लेकर 11.30 बजे सुबह तक रहेगी तथा इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे लेकर 8 बजे तक होगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे दोपहर से लेकर 4.30 बजे शाम तक आयोजित होगी तथा इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 12 बजे से लेकर 1 बजे तक रहेगी।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई MP TET Exam Date 2022 और इसके परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। MP TET से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।