MP Ration Patrata Parchi Download – मध्यप्रदेश राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें?

MP Ration Patrata Parchi Download: मध्यप्रदेश में रहने वाले गरीब और निम्नवर्ग के लोगों का जीवन सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को कम दामों में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। जो परिवार अपने परिवार के सदस्यों के लिए पर्याप्त भोजन सामग्री जुटाने में असमर्थ हैं या किसी परिवार की आर्थिक आय दस हजार से कम है उनके मध्यप्रदेश सरकार राशन कार्ड के माध्यम से कम दरों पर राशन मुहैया कराती आ रही है।

भारत को कोरोना काल के समय बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा था तथा इस महामारी के कारण देश के लाखों कर्मचारियों में अपनी नौकरी गवां दी थी या वे इस काल में काम करने में असमर्थ थे। इन्ही सभी परेशानियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक Patrata Parchi जारी किया और जिस व्यक्ति के पास यह राशन पात्रता पर्ची होती है उसको मुफ्त में सरकार के द्वारा राशन दिया जाता है,यह योजना मध्य प्रदेश राज्य की है.

MP Ration Patrata Parchi Download

Patrata Parchi MP – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामपात्रता पर्ची download
विभाग का नामखाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्यप्रदेश
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / ऑफ़लाइन
लाभार्थीमध्यप्रदेश के निवासी
राशन कार्ड के प्रकारएपीएल, बीपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://samagra.gov.in/

MP Ration Patrata Parchi क्या है?

जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा, कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारी और गरीब लोगों की आय का स्रोत पूरी तरह से बंद हो गया है और इसी को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने का निर्णय लिया, राशन मित्र पात्रता पर्ची के आधार पर लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। पात्रता पर्ची डाउनलोड mp करने के बाद उम्मीदवार मुफ्त में राशन पाने का लाभ उठा सकते हैं और इसके अलावा इस राशन पात्रता पर्ची में राशन कार्ड धारक के परिवारों का विवरण तथ राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी मौजूद होती है। राशन कार्ड गुम होने की स्थिति में आप राशन पात्रता पर्ची download करके उपयोग कर सकते हैं।

Patrata Parchi Download कैसे करें?

मध्यप्रदेश के सभी कार्ड धारक जो पात्रता पर्ची देखना है चाहते हैं, वे निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर Patrata Parchi Download MP कर सकते हैं-

  1. Patrata Parchi Download करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाएं।
MP Ration Patrata Parchi
  1. अब उम्मीदवार को राशन मित्र की वेबसाइट के मेन पेज पर “वर्तमान लाभार्थी परिवार (राशन कार्ड धारक परिवार)” के अंतर्गत लिंक “पात्रता पर्ची डाउनलोड करें (वर्तमान माह से जारी)” पर क्लिक करें।
MP Ration Patrata Parchi
  1. अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें कुछ जानकारी आपसे मांगी जाएगी।
  2. इस पेज पर आपको जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा, इसके बाद ब्लाक या अपना लोकल पता, Family Id, सदस्य की आईडी तथा अंतिम में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
MP Ration Patrata Parchi
  1. अब आपको उसी पेज पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसको उसी के नीचे वाले बॉक्स में लिखित ” ENTER THE ABOVE TEXT HERE” पर क्लिक करके कैप्चा कोड दर्ज करें।
MP Ration Patrata Parchi
  1. अब आपको सबसे नीचे नीले बॉक्स में लिखे “परिवार की पात्रता पर्ची सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  2. अब अपके स्क्रीन पर आपकी पर्ची दिख जाएगी, जिसमें परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का नाम होगा।
  3. पर्ची दिखने के बाद आपको इसे Rashan Parchi Download करने का विकल्प दिखाई देगा। अब आप पात्रता पर्ची डाउनलोड mp कर सकते हैं।

पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े MP कैसे जोड़े?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन वितरण का काम किया जाता है। परिवार में प्रति व्यक्ति 5 किलो तक राशन दिया जाता है, ऐसे में अगर आप अपने परिवार में से किसी व्यक्ति का पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें-

  1. परिवार में किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले Samagra ID नागरिक पोर्टल Http://Samagra.Gov.In/ पर जाएं।
  2. अब उम्मीदवार को मेन पेज पर ही “समग्र में परिवार / सदस्य पंजीकृत करें” के अंतर्गत “सदस्य पंजीकृत करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
MP Ration Patrata Parchi Name Add
  1. अब आपको स्क्रीन पर एक नया विंडो खुलेगी और इस पेज पर आपको कुछ निर्देश दिखेंगे जिसको पूरा जरूर पढ़ें।
  2. इसके बाद निर्देश के नीचे आपको अपनी “समग्र परिवार आई डी” की दर्ज करनी है तथा नीचे वल्वे बॉक्स मव समग्र परिवार आई डी की पुष्टि करें।
MP Ration Patrata Parchi Samagra
  1. इसके बाद उम्मीदवार को नीचे वाले बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
MP Ration Patrata Parchi
  1. इसके बाद सबसे नीचे लिखित ” परिवार विवरण प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
MP Ration Patrata Parchi
  1. अब आपके स्क्रीन पर आपके परिवार की पूरी जानकारी, सभी पंजीकृत सदस्यों के नाम, आयु, लिंग आदि की जानकारी दिख जाएगी।
  2. अब आपको उसी पेज पर “Add Member Via E-KYC” का विकल्प दिखाई देगा, अब इस विकल्प पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
  3. अगले चरण में आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और इसकी पुष्टि करनी होगी।
  4. अब अपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा जिसमें नये सदस्य का नाम, आधार कार्ड, आयु, लिंग आदि की जानकारी भरनी होगी।
  5. इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करें और “पंजीकृत परिवार में सदस्य जोड़ें” विकल्प पर क्लिक करें।
  6. अब परिवार में नये सदस्य का नाम सफलता पूर्वक पंजीकृत हो जाएगा।

Patrata Parchi MP FAQs

एमपी पात्रता पर्ची कितने दिनों में बन जाती है?

एमपी पात्रता पर्ची लगभग 15 दिनों में बन जाती है।

एमपी पात्रता पर्ची क्या है?

एमपी पात्रता पर्ची एक राशन कार्ड का ही प्रारूप है जिसमें परिवार के सदस्यों की सभी जानकारी मौजूद रहती है।

एमपी राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?

rationmitra.nic.in के माध्यम से आप एमपी राशन कार्ड में आप अपना नाम देख सकते हैं।