MP Police Constable GK प्रैक्टिस सेट : परीक्षा में पूछे जा रहें हैं सामान्य ज्ञान से प्रश्न, यहां कर लें तैयारी

MP Police Constable GK Practice Set : मध्यप्रदेश में करीब तीन साल बाद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से शुरू हो चुकी है, परीक्षा में सामान्य ज्ञान से भी काफी प्रश्न पूछे जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के जरिए सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्नों से अवगत कराएंगे जो काफी सारी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

इन सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करके आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें।

MP Police Constable GK Practice Set

MP Police Constable GK प्रैक्टिस सेट

प्रश्न. तलाजा गुफाएं(Talaja Caves) ………… राज्य में स्थित हैं।

  • आंध्र प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन इब्राहिम लोदी को पराजित करने के बाद पहला मुगल सम्राट बना?

  • औरंगज़ेब
  • नादिर शाह
  • शाहजहां
  • बाबर

उत्तर : 4

प्रश्न. सितंबर 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत ने 1960 में पैरालंपिक खेलों की शुरूआत के बाद से अब तक इसमें ………….. पदक जीते हैं।

  • 7 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य
  • 9 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य
  • 9 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य
  • 7 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में अबोर पहाड़ियाँ स्थित हैं?

  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा वनों की कटाई का परिणाम नहीं है?

  • भूजल के स्तर में कमी
  • प्रकृति के समग्र संतुलन में गड़बड़ी
  • वायुमंडल में ऑक्सीजन के स्तर में वृद्धि
  • पृथ्वी पर प्रदूषण के स्तर में वृद्धि

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घटनाओं के स्मरणोत्सव के सिलसिले में मार्च 2021 में बांग्लादेश का दौरा किया। निम्नलिखित में से कौन सी उनमें से एक नहीं है?

  • भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष
  • बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के 50 वर्ष
  • भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा समझौते (LBA) पर हस्ताक्षर के 10 वर्ष
  • शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शतवार्षिकी

उत्तर : 3

प्रश्न. पीने के लिए शुद्ध और उपयुक्त जल को ………… के रूप में जाना जाता है।

  • तनुकृत जल
  • नदी जल
  • पेय जल
  • सुवाह्य जल

उत्तर : 3

प्रश्न. गणेश चतुर्थी का धार्मिक त्योहार विशेष रूप से किस राज्य से संबंधित है?

  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में …………. सांविधिक कस्बे हैं।

  • 10,756
  • 7,935
  • 4,041
  • 1,362

उत्तर : 3

प्रश्न. अभिनेत्री कंगना रनौत ने …………… नामक फिल्मों के लिए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2019 में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ का पुरस्कार जीता।

  • ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’
  • ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘सिमरन’
  • ‘पंगा’ और ‘जजमेंटल है क्या’
  • ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्न में से कौन सा बैंक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 2021 में शामिल है?

  • आईसी आईसी आई (ICICI) बैंक
  • एचडी एफसी (HDFC) बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा

उत्तर : 3

प्रश्न. महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का नवंबर 2020 में निधन हो गया। उन्होंने निम्नलिखित में से किस देश का प्रतिनिधित्व किया था?

  • स्पेन
  • ब्राज़ील
  • अर्जेंटीना
  • फ्रांस

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  • क्षार, नीले लिटमस के रंग को बदलकर लाल कर देते हैं।
  • अम्ल, स्वाद में नमकीन होते हैं।
  • क्षार, स्वाद में कड़वे होते हैं।
  • अम्ल, लाल लिटमस के रंग को बदलकर नीला कर देते हैं।

उत्तर : 3

प्रश्न. मीर जाफ़र को वर्ष ……………. पुनः बंगाल के नवाब के रूप में प्रतिष्ठित किया गया था।

  • 1674 में
  • 1764 में
  • 1647 में
  • 1746 में

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है?

  • सतीश कुमार
  • आशीष कुमार
  • विकास कृष्ण
  • B साई प्रणीत

उत्तर : 4

प्रश्न. 11 जुलाई को प्रत्येक वर्ष ………… के रूप में मनाया जाता है।

  • विश्व जल दिवस
  • विश्व पर्यावरण दिवस
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस
  • विश्व जनसंख्या दिवस

उत्तर : 4

प्रश्न. नवंबर 2020 में, ट्विटर ने विश्वस्तर पर ‘…..……..’ नामक ऐसे ट्वीट्स की शुरुआत की जो 24 घंटे में गायब हो जाते हैं।

  • फ्लीट्स
  • मीट्स
  • ग्रीट्स
  • ब्लीट्स

उत्तर : 1

प्रश्न. मेगा फूड पार्क योजना का लक्ष्य, संग्रह केंद्रों और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से खेत से प्रसंस्करण और फिर उपभोक्ता बाजारों तक सीधे जुड़ाव वाली एक प्रणाली प्रदान करना है। नवंबर 2020 में, नरेंद्र सिंह तोमर ने इनमें से किस राज्य में मेगा फूड पार्क का आभासी (वर्चुअल) उद्घाटन किया?

  • राजस्थान
  • पंजाब
  • गुजरात
  • ओडिशा

उत्तर : 2

प्रश्न. शरीयतुल्ला खान अंग्रेजों के खिलाफ ………… का हिस्सा थे।

  • फराजी आंदोलन
  • सन्यासी विद्रोह
  • वहाबी आंदोलन
  • फ़क़ीर विद्रोह

उत्तर : 1

प्रश्न. अक्टूबर 2020 में, विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कितने प्रतिशत के संकुचन की उम्मीद की है?

  • 9.8
  • 9.6
  • 9.5
  • 9.3

उत्तर : 2

प्रश्न. बॉम्बे में पहली सूती कपड़ा मिल की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  • 1845
  • 1867
  • 1876
  • 1854

उत्तर : 4

प्रश्न. इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई थी?

  • 1919
  • 1947
  • 1921
  • 1948

उत्तर : 3

प्रश्न. संविधान (52वां संशोधन) अधिनियम, 1985 द्वारा जोड़ी गई भारतीय संविधान की ………… अनुसूची, दल-बदल के आधार पर, किसी व्यक्ति की संसद के किसी भी सदन या राज्य की विधान सभा या विधान परिषद के सदस्य होने से अयोग्यता से संबंधित है।

  • छठी
  • पाँचवीं
  • तीसरी
  • दसवीं

उत्तर : 4

प्रश्न. सोमालिया के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री, …………ने सितंबर, 2020 में पदभार संभाला।

  • उमर शर्मारके
  • हसन अली खैरे
  • मोहम्मद हुसैन रोबल
  • आब्दी फराह शिरडन

उत्तर : 3

प्रश्न. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का गठन ………… के तहत किया गया था।

  • राष्ट्रीय पर्यावरण न्यायाधिकरण अधिनियम, 1995
  • वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981
  • जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974
  • राष्ट्रीय पर्यावरण अपीलीय प्राधिकरण अधिनियम, 1997

उत्तर :

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।