Advertisements

मध्यप्रदेश पटवारी 09/12/2017 की परीक्षा में पूछे गये सामान्य ज्ञान के प्रश्न

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) के द्वारा मध्यप्रदेश में पटवारी तथा अन्य पदों के पर भर्ती हेतु आवेदन जारी किया था जिसकी शुरुआत 05/01/2023 को की गयी थी तथा ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 23/01/2023 तय की गयी थी साथ ही आयोग द्वारा मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है जिसकी परीक्षा 15/03/2023 को आयोजित की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पटवारी तथा अन्य पद हेतु आयोग द्वारा 9073 पदों पर आवेदन मांगे गये थे जितने भी उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किये हैं वे सबसे पहले मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया तथा सिलेबस अवश्य देखे लें। ऐसे में आज हम मध्यप्रदेश पटवारी परीक्षा में पिछले वर्ष में पूछे गये सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर सहित लेकर आये हैं जिनका अध्ययन करने से उम्मीदवार को परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का स्तर तथा प्रश्नों के प्रकार समझने में आसानी प्राप्त होगी।

MP Patwari Exam 09/12/2017 Questions

प्रश्न. भारत के पहले ओडीआई क्रिकेट का कप्तान कौन था?

उत्तर: अजित वादेकर

प्रश्न. स्मालिंग बुद्धा के नाम से किसे जाना जाता है?

उत्तर: भारत के पहले सफल परमाणु बम परीक्षण के लिए कोड नाम

प्रश्न. अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

उत्तर: 24

प्रश्न. हमारे देश में आयोजित उस कार्यक्रम का नाम क्या है, जिसका लक्ष्य प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है?

उत्तर: ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड

प्रश्न. विक्टोरिया मेमोरियल आप किस शहर में पायेंगे?

उत्तर: कोलकाता

प्रश्न. 2011 जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश के किस जिले में साक्षरता की दर सबसे ज्यादा है?

उत्तर: जबलपुर

प्रश्न.  विध्य श्रेणी में सबसे ऊँची चोटी है?

उत्तर: सद्भावना शिखर

प्रश्न. कौन सी नदी रीवा में पुरवा झरने का निर्माण करती है?

उत्तर: तमस

प्रश्न. सड़क मार्ग, राजमार्ग और बंदरगाहों लिए के भारत का कौन सा मंत्री है?

उत्तर: नितिन गडकरी

प्रश्न. सोनागिरी……. का तीर्थ स्थान है।

उत्तर: जैन

प्रश्न. सिंध और बेतवा नदियों के बीच स्थित है।

उत्तर: अशोकनगर

प्रश्न. उदयगिरि और थांडागिरी गुफाएं कहां स्थित है?

उत्तर: उड़ीसा

प्रश्न. मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे?

उत्तर: रविशंकर शुक्ला

प्रश्न. विधानसभा में जीएसटी कानून पारित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है?

उत्तर: असम

प्रश्न.  काष्ठ विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर: बैंगलोर

प्रश्न. भारत में कौन सी संस्था लोकप्रिय विज्ञान मासिक, साइंस रिपोर्टर का प्रकाशन करती है?

उत्तर: NISCAIR / एनआईएससीएआईआर (निस्केयर)

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भोपाल के सबसे निकट बहती है?

उत्तर: बेतवा

प्रश्न. राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

उत्तर: 29th अगस्त

प्रश्न.  एक राज्य का राज्यपाल, एक होता है।

उत्तर: संवैधानिक प्रमुख

Advertisements