MP Online: मध्य प्रदेश भारत का काफी बड़ा राज्य है, मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्य है और 75 मिलियन से अधिक आबादी वाला पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है, फिलहाल इस प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी हैं, जो मध्य प्रदेश के विकास हेतु दिन-रात प्रयासरत हैं। मध्यप्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हितों के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करती है, इसमें Samagra ID, MP e District, Mp Bhulekh, MP Khasra Khatoni और Mp e Uparjan जैसी योजनांए शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में नागरिक अपने सभी ऑनलाइन कार्य MP Online पोर्टल के करिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम सरकारी योजना के इस लेख के जरिए आपको MP Online login, MP Online Registration और MP Online KIOSK आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

MP Online क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने डिजिटल इंडिया के तर्ज पर अपनी कई सारी कार्यप्रणालियों को ऑनलाइन (MPOnline) कर दिया है, ऐसे में मध्य प्रदेश में रहने वाले लोग अब अपने किसी भी जरूरी कार्य के लिए घर बैठे mp online portal के जरिए आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा इसके लिए एक डेडिकेटेड पोर्टल भी बनाया गया है, जिसका नाम MP Online है।
MP Online मध्य प्रदेश सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है जो विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक वेब पोर्टल के माध्यम से प्रदान करता है, विभिन्न सेवाएं जैसे सरकारी नौकरी, परिणाम, एडमिट कार्ड, परामर्श और विभिन्न नागरिक सेवाएं MPOnline पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। MP Online पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता देना है।
MP Online Registration कैसे करें?
Mponline Registration के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – mponline.gov.in पर जाएं, या नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर विजिट करें।
रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाने के बाद नए पेज पर मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करके “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक कर दें। इस तरह से आप MPonline Portal पर रजिस्टर हो जाएंगे।

Mp Online Login कैसे करें?
MP Online Portal पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Login” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बारे आपके सामने लॉगिन का टैब खुल जाएगा, इसमें जरूरी जानकारियां भरकर Mponline login कर लें।

MP Online जॉब / नौकरी पोर्टल
मध्यप्रदेश सरकार 12 वीं पास और ग्रेजुएट के लिए विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए MP Online Job Portal, MPPEB Vyapam जैसे प्लेटफॉर्म पर जानकारी प्रकाशित करती है। MP Online पोर्टल उनमें से एक है जहां आप नवीनतम एमपी सरकार नौकरियों के लिए भर्ती सूची प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा MP Latest Jobs, Admit Cards और Results जैसी अन्य जानकारियां भी MP Online Naukri पोर्टल पर सूचीबद्ध रहती हैं।
MPPEB और MP Online Vyapam क्या है?
MPPEB मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड का संक्षिप्त नाम है, जिसे पहले MP VYAPAM के रूप में जाना जाता था, यह सरकारी नौकरियों को प्रकाशित करने के लिए MP सरकार का एक अन्य वेब पोर्टल है, यहाँ पटवारी, श्रम निरीक्षक, MP SI, कांस्टेबल और अन्य विभिन्न सरकारी नौकरियों को इस पोर्टल में प्रकाशित किया जाता है।
साथ ही रिजल्ट, एडमिट कार्ड और परीक्षा के बारे में अन्य जानकारी भी इस पोर्टल में प्रकाशित की जाती हैं। यहाँ उम्मीदवार खुद का MP Online Registration करके विभिन्न राज्य सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन आदि दे सकते हैं, और MP Online Result, MP online Admit Card, M.P. Online Counselling आदि कर सकते हैं।

MP Online Services की जानकारी
सरकारी नौकरियों के अलावा, MP Online पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाएँ हैं, जैसे विश्वविद्यालय सेवाएँ, बिल भुगतान, आरक्षण, धार्मिक सेवाएँ, नगर पालिका सेवाएँ आदि। इन सेवाओं के कारण लगभग सभी छात्र और कामकाजी लोग ऑनलाइन सेवाओं के लिए इस MPOnline पोर्टल का उपयोग करते हैं, नीचे एमपीऑनलाइन पोर्टल के जरिये दी जानी वाली कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं की सूची है।
- राष्ट्रीय उद्यान (राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश हेतु ऑनलाइन टिकट बुकिंग)
- प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र)
- ऑनलाइन स्कूल मैंनेजमेंट सिस्टम
- इंस्टीट्यूट स्टूडेंट मैंनेजमेंट सिस्टम (ऑनलाइन सेवाएँ इंस्टीट्यूट स्टूडेंट मैंनेजमेंट सिस्टम (आईएसएमएस)
- एम.पी. टाइगर (डोनेशन)
- ईको टूरिज्म (जंगल केंप हेतु टिकट बूकिंग) आदि।
MP Online KIOSK की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य सरकार आईटी कंसल्टेंसी फर्म TCS (Tata Consultancy Services) के साथ मिलकर एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। MP Online मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलों की 350 से अधिक तहसीलों में 28000 से अधिक कियोस्क/सीएससी के माध्यम से अपनी सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा हैं।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार “KIOSK” के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। अगर आप भी अपना खुद का “MP Online Kiosk” शुरू करना चाहते है तो आपको एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अगर आपको योग्य पाया जाता है, तो उसे सभी विवरणों के सत्यापन के बाद आपको एक “Kiosk” आवंटित किया जाएगा और इसके जरिए अपना खुद का रोजगार शुरू करके अपना जीवन निर्वाह कर सकते है।
MP Online KIOSK के लिए आवश्यक चीजें
MP Online KIOSK के लिए आवश्यक चीजें निम्नलिखित हैं –
- इसके लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, साथ ही आवेदक कम से कम हाई स्कूल पास होना चाहिए
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, दुकान की स्थापना का पंजीकरण प्रमाण पत्र, इ मेल आईडी आदि का होना जरूरी है।
- इसके साथ ही मोबाइल नंबर, दुकान के कागज़ात, दुकान का बिजली का बिल भी जरूरी है।
MP Online KIOSK पंजीयन शुल्क
Kiosk स्थापित करने के इच्छुक आवेदक को आवेदन फार्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होता है, शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन शुल्क 3000 /- रु. (कर अतिरिक्त) तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु यह शुल्क 1000/- रु. (कर अतिरिक्त) का ऑनलाइन भुगतान करना होता है।
साथ ही ध्यान देने वाली बात है कि भुगतान के बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क की राशि किसी भी दशा में वापस नहीं की जाएगी। MP Kiosk के बारे में ज्यादा जानकारीयों हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट (MP Online) पर विजिट कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://www.mponline.gov.in/portal/ है।
आशा है आपको हमारे द्वारा MP Online पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए “आधिकारिक वेबसाइट” पर जरूर विजिट करें।
thnx you ❤️
Mughako aapki ray bahut achchee lagi mughe aasha hai ki isame aor bhi jana Kary jodege app sar
Mp online
HANDICAPS WALO KO JOB MIL SAKTI HAI SIR
Vishwakarma
That’s great news
Kiya mujhe bhi jop mil sakiti hai
Reply pelss
Duaa Karo uparwale se
Mughe bhi job mil sakti hai
Mughe bhi job mil sakti hai
Good news