MP Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi : जैसा कि आपको पता होगा कि मध्य प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश आबकारी सिपाही के करीब 200 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया था, अब जाकर इसके एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है, जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु आवेदन किए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको MP Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi तथा MP Excise Constable Exam Pattern के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिससे कि आपको एमपी आबकारी कांस्टेबल सिलेबस 2023 में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, और आप परीक्षा में ज्यादा अंक अर्जित कर सफल हो सकें।
MPESB Excise Constable Syllabus 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | मध्यप्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती |
भर्ती बोर्ड का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
पद का नाम | आबकारी कांस्टेबल |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
श्रेणी | Government Exam Syllabus |
पदों की संख्या | 200 पद |
वेतनमान | 19500-62000/- रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in |
MP Excise Constable Exam Pattern
इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- परीक्षा ऑनलाइन माध्यम के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
- परीक्षा में प्रश्न पत्र की प्रकृति द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा।
- प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल तक का होगा।
- इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, तथा प्रत्येक प्रश्न 1 (एक) अंक का होगा।
- इसकी समयावधि 2 (दो) घंटे होगी।
- प्रतिदिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।
- इस परीक्षा में नॉर्मलिजेशन (Normlisation) होगा।
आइए सारणी के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते हैं –
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
1 | सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान | 40 | 40 | 2 घण्टे। |
2 | बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि | 30 | 30 | |
3 | विज्ञान एवं सरल अंक गणित | 30 | 30 | |
कुल | 100 | 100 | 2 घंटे। |
त्रुटिपूर्ण प्रश्न, उसका निरस्तीकरण एवं बदले में दिया गया अंक
परीक्षा उपरांत मंडल द्वारा अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र के विषय में आपत्तियों आहूत की जाती है. तद्नुसार विषय विशेषज्ञों से प्रश्नपत्र के आपत्तियुक्त प्रश्न का परीक्षण कराया जाता है, निम्नलिखित कारणों से प्रश्न निरस्त किए जा सकते हैं –
- प्रश्न की संरचना गलत हो ।
- उत्तर के रूप में दिये गये विकल्पों में एक से अधिक विकल्प सही हों।
- कोई भी विकल्प सही न हो।
- यदि प्रश्न-पत्र के किसी प्रश्न के अंग्रेजी एवं हिन्दी अनुवाद में भिन्नता हो जिस कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हो और सही एक भी उत्तर प्राप्त न होता हो।
- कोई अन्य मुद्रण त्रुटि हुई हो जिससे सही उत्तर प्राप्त न हो या एक से अधिके विकल्प सही हो।
- अन्य कोई कारण, जिसे विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा उचित समझा जाये।
- प्रश्न पत्र विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई अनुशंसा अनुसार ऐसे निरस्त किए गए प्रश्नों के लिए सभी को इस प्रश्न-पत्र में उनके द्वारा अर्जित अंकों के अनुपात में मण्डल अंक प्रदान करता है। भले ही उसने निरस्त किए गए प्रश्नों को हल किया हो या नहीं।
उदाहरण 01- यदि किसी 100 प्रश्नों के प्रश्न पत्र में 2 प्रश्न निरस्त किए जाते हैं और मूल्यांकन के बाद यदि अभ्यर्थी 98 प्रश्नों में 90 अंक प्राप्त करता हैं, तो उसके अंकों की गणना निम्नानुसार होगी –
90×100÷100-2=91.83
MP Excise Constable Syllabus In Hindi
अब मैं आपको MP Excise Constable Syllabus In Hindi के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा की किस – किस टॉपिक से कौन – कौन प्रश्न पूछे जाते हैं, और कौन सा टॉपिक कितना महत्वपूर्ण है, यदि आप सारे टॉपिक्स को विस्तार से जानना चाहते हैं तो MP Excise Constable Syllabus Hindi को पूरा अवश्य पढ़े।
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान – MP Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें।
- भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
- भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल।
- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारिक मुद्दे (राइट्स इश्यूज) आदि।
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास सतत विकास, गरीबी
- अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय
- सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि।
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन
- खेल
- पुरस्कार इत्यादि।
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
- कथन और निष्कर्ष
- रक्त सम्बन्ध
- वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- क्रम परीक्षण
- शब्द और आकृति वर्गीकरण
- कैलेंडर
- समरूपता
- भिन्नता
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण
- दर्पण, जल प्रतिबिंब
- अंकगणितीय तर्क
- दिशा परीक्षण
- घन
- गणितीय योग्यता परीक्षण
- क्रम में व्यवस्थित करना
- इनपुट और आउटपुट
- खाली स्थान भरना
- कथन पूर्वधारणा आदि।
विज्ञान एवं सरल अंक गणित – MP Excise Constable Syllabus In Hindi
- दशमलव और भिन्न
- वर्गमूल और घनमूल
- सरलीकरण
- ल०स० और म०स०
- औसत
- समय, चाल और दूरी
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- छूट
- क्षेत्रमिति
- संख्या प्रणाली
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात और समानुपात
- समय और दूरी
- साझेदारी
- बल
- गति
- गुरुत्वाकर्षण
- दर्पण
- लेंस
- विद्युत धारा
- अम्ल
- क्षार और लवण
- गैस
- धातु और अधातु
- द्रब्य
- आवर्त सारणी
- रक्त
- प्रोटीन
- रोग एवं उसके उपचार
- मनुष्य एवं शारीरिक संरचना इत्यादि।
MP Excise Constable Syllabus In Hindi 2023 Pdf Download
यदि आप MP Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi Pdf Download करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए एमपी आबकारी पुलिस सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं –
PET & PST – शारीरिक दक्षता
यदि आप लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा –
पद का नाम | प्रकार | कुल पद | शारीरिक दक्षता |
आबकारी सिपाही | रेगुलर बैकलॉग | 51 149 | कद : पुरुष – 167.5 सेमी | महिला : 152.4 सेमी चेस्ट : केवल पुरुष : 81-86 सेमी। |
MP Excise Constable Syllabus Hindi – FAQs
यह अधिसूचना कुल 200 पदों के लिए जारी गई है।
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
इसकी समयावधि 2 घंटे यानी 120 मिनट है।
हाँ, इस परीक्षा में नॉर्मलिजेशन (Normlisation) होगा
नहीं, इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।
आशा है आपको हमारे द्वारा MP Excise Constable Syllabus In Hindi तथा MP Excise Constable Exam Pattern के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, इससे जुड़ी और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।