मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY UP), रजिस्ट्रेशन, लाभ, जरुरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश में जन्मी बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – UP Kanya Sumangala Yojana (MKSY) शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटियों के जन्म और शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रूप से इस योजना का शुभारंभ किया था।

यूपी कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। यह योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और इसे 1 अप्रैल 2019 को लागू किया गया था।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत उस परिवार को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान होगी जहाँ एक बालिका जन्म लेती है। इस योजना के तहत धनराशि विभिन्न किश्तों में जारी की जाएगी। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको इस योजना के आवेदन, योग्यता आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

योजना का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामUP CM Kanya Sumangala Yojana (MKSY)
संस्था का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
श्रेणीसरकारी योजना
लाभार्थीनवजात लड़की
मुख्य सुविधालाभार्थियों (अर्थात बालिका और उनके परिवार) को विभिन्न चरणों के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in

योजना के तहत मिलने वाला लाभ

इस योजना के तहत वित्तीय लाभ मिलता है, MKSY के तहत मिलने वाली राशि को कुल 6 किश्तों में प्रदान किया जाएगा, वो स्तर निम्नलिखित हैं-

प्रथम श्रेणीनवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को ₹2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
द्वितीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
तृतीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
चतुर्थ श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
पंचम श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
षष्टम् श्रेणीवह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यता क्या है?

आवेदिका को उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए इससे जुड़ी जानकारी नीचे प्रदान की गई है-

  1. आवेदिका का परिवार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
  3. कन्या के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  4. 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा।
  5. एक परिवार की 2 बेटिया इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  6. यदि किसी परिवार में 2 बेटिया गोद ली हैं और 2 बेटिया पहले से ही परिवार की सदस्य है तो चारो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  7. कन्या सुमंगला योजना 2022 के तहत प्रधान की जाने वाली आखरी किश्त बेटी के ग्रेजुएशन, डिप्लोमा पूरा होने के बाद प्रदान की जाएगी।

MKSY पंजीकरण के के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

MKSY पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है-

  1. एड्रेस प्रूफ या निवास प्रमाण पत्र – स्कैन कॉपी
  2. पहचान प्रमाण
  3. स्कूल प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता पासबुक (माता , पिता या अभिभावक या फिर स्वयं का जो भी उपलब्ध हो)
  5. मृत्यु प्रमाण पत्र (माता या पिता के जीवित न होने की स्थिति में)
  6. नवीनतम बालिका की फोटो
  7. शपथ पत्र प्रमाण पत्र
  8. संयुक्त परिवार की तस्वीर

UP MKSY Kanya Sumangla Yojana Registration प्रक्रिया क्या है?

  1. महिला और बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://mksy.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, मेनू में नागरिक सेवा पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
नागरिक सेवा पोर्टल
  1. आपको योजना के नियमों और शर्तों से सहमति के लिए कहा जाएगा। यहां आपको नीचे दिए गए लिंक “I Agree” पर क्लिक करना है।
I Agree
  1. पंजीकरण फॉर्म पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  2. इस पंजीकरण फॉर्म में आपको नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके पूछी गई सभी जानकारी को सत्यापित करना होगा।
mksy registration
  1. आपके द्वारा सत्यापित ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
  2. इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  3. आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट (mksy.up.gov.in) पर लॉगिन करना होगा।
  4. कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन फॉर्म पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. आपको इस फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, “एसएमएस भेजें ओटीपी” के लिंक पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उससे यहाँ डालकर आपको Sumbit Button पर क्लिक कर देना है।

MKSY Login कैसे करें?

अगर आपने Mukhyamantri Sumangala Yojana Registration कर लिया है तो, आप MKSY Login कर सकते हैं, इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल – https://mksy.up.gov.in पर विजिट करें.
  2. Portal पर जाते ही Citizen Service Portal यानि की “नागरिक सेवा पोर्टल” पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Login करने के लिए Username और Password पूछा जाएगा, इन्हें डालकर आप लॉगिन कर सकते हैं।
Mksy Login 
mksy.up.gov.in login

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आप पोर्टल से संबंधित किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर – 1800 1800 300 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

MKSY Full Form क्या है?

MKSY का पूरा नाम Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana है।

कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करते समय – एड्रेस प्रूफ – स्कैन कॉपी, पहचान प्रमाण, स्कूल प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक (माता , पिता या अभिभावक या फिर स्वयं का जो भी उपलब्ध हो), मृत्यु प्रमाण पत्र (माता या पिता के जीवित न होने की स्थिति में), नवीनतम बालिका की फोटो, शपथ पत्र, प्रमाण पत्र, संयुक्त परिवार की तस्वीर जैसे डॉक्यूमेंट लगेंगे।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा?

आवेदन करने के बाद कुल 6 किस्तों में इस योजना का पैसा आएगा।

3 thoughts on “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY UP), रजिस्ट्रेशन, लाभ, जरुरी दस्तावेज”

Comments are closed.