eHRMS Manav Sampada – मानव संपदा यूपी पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Manav Sampada UP: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानव संपदा योजना की शुरुआत कर्मचारियों की सुविधा के लिए निकली गई है, इस UP योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को डिजिटलीकरण के तरफ ले जाना है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MHRD (MINISTRY OF HUMAN RESOURCE DEVELOPMENT) के द्वारा manav sampada uttar pradesh को लांच किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट ehrms upsdc gov in है.

मानव संपदा पोर्टल को यूपी के सरकारी कर्मचारियों निगरानी रखने के लिए शुरू किया गया है एवं इस योजना पोर्टल के माध्यम से भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, ट्रांसफर, सेवा इतिहास इत्यादि सुविधाओं का लाभ देने का प्रयास किया गया है, यदि आप मानव संपदा पोर्टल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख के माध्यम से Manav Sampada UP लॉगिन, अवकाश के आवेदन, लाभ इत्यादि के बारे में बताएंगे।

मानव संपदा पोर्टल यूपी

Manav Sampada UP – संक्षिप्त विवरण

योजना का नामManav Sampada / eHRMS UP
लॉन्च कर्ताउत्तर प्रदेश सरकार
मंत्रालय का नामMINISTRY OF HUMAN RESOURCE DEVELOPMENT
लाभकर्ताउत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी (शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी)
उद्देश्यकर्मचारियों को ऑनलाइन छुट्टी तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना
श्रेणीसरकारी Yojana
आधिकारिक वेबसाइटwww.ehrms.upsdc.gov.in

Manav Sampada Portal का उद्देश्य क्या है?

मानव संपदा पोर्टल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है, इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य कर्मचारियों को एक पोर्टल के माध्यम से कई सुविधा का लाभ देना हैं, इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी आवेदन, प्रमोशन, ट्रांसफर प्रक्रिया तथा E-Service Book Download करके देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जब से Manav Sampada पोर्टल लांच किया गया है, तब से कोई भी बेसिक शिक्षा विभाग मे फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त नहीं प्राप्त कर सकता है, क्योंकि इस पोर्टल पर भर्ती हुए उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते है, यदि आपके दस्तावेज में कोई फर्जीवाड़ा है तो आपको अपलोड करते वक्त ही पता चल जाएगा जिससे उनकी नौकरी जा सकती है।

बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता का पूर्ण ध्यान रखा गया है। मानव सम्पदा पोर्टल पर कर्मचारियों की पूरी जानकारी अपलोड रहती है, जिससे कि कोई यदि कोई फर्जी दस्तावेज या जानकारी देता है, तो वेरिफिकेशन के समय पकड़ा जाएगा। यूपी राज्य सरकार के कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाएँ मिलने के कारण उनके समय की बहुत बचत हो रही है और कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा है कि किसी भी जरूरी काम के लिए उनको दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है।

मानव संपदा पोर्टल eHRMS UP पर कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध है?

eHRMS UP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पे स्लिप, छुट्टी, ट्रेनिंग समय, ऑनलाइन ट्रान्सफर एवं विभिन्न सुविधाएं मिलती हैं। मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मचारियों बहुत सुविधाओं का लाभ मिलता है, जो निम्नलिखित है-

  1. ऑनलाइन ट्रांसफर
  2. ऑनलाइन पेंशन
  3. ऑनलाइन छुट्टी आवेदन
  4. ऑनलाइन पेंशन सुविधा
  5. डीपीसीसंयुक्त आदेश और राहत प्रदान करना
  6. सेवा पुस्तिका प्रारूप 12 रूपों में मानकीकृत
  7. ऑनलाइन शिकायत
  8. ऑनलाइन प्रमोशन 
  9. ज्वाइनिंग और रिलीविंग आर्डर 
  10. विभागीय अधिकारियों से ऑनलाइन पूछताछ
  11. API के माध्यम से Self Registration
  12. Multilingual SSRS
  13. ऑनलाइन रिक्ति/भर्ती
  14. DSS के लिए डैशबोर्ड
  15. Online ACR, इत्यादि।

बेसिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, प्रिंसिपल और सभी सरकारी स्कूल के शिक्षा मित्र, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अपना रजिस्ट्रेशन मानव संपदा वेबसाइट पर करना होगा। इस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करके आप छुट्टी, प्रमोशन, ट्रांसफर, एवम् अन्य कई सुविधाओ का लाभ ले सकते हैं। हम आपको बता दें कि इस समय 80 से अधिक विभागों के सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी, आवेदन, ट्रांसफर तथा ऑनलाइन शिकायत आदि सेवाओं का लाभ इस पोर्टल के माध्यम से ले रहे हैं.

यूपी राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षक की छुट्टी UP मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मिलेगी, निम्नलिखित कारणों के लिए तुरंत छुट्टी जो इस प्रकार हैं–

  1. चाइल्ड केयर लीव (C.C.L.)
  2. माता/पिता के इलाज के लिए अवकाश
  3. बीवी के प्रेगनेंसी के दौरान छुट्टी
  4. आकस्मिक अवकाश (C.L.)
  5. मेडिकल लीव (M.L.)
  6. कैजुअल लीव
  7. स्पेशल लीव

ehrms.upsdc.gov.in UP Login कैसे करें?

यदि आप मानव सम्पदा पोर्टल के किसी भी लाभ को लेना चाहते हैं तो आपको सर्वप्रथम लॉगिन करना होगा व यदि आप UP eHRMS पोर्टल के माध्यम से छुट्टी लेने की सोच रहे हैं तो भी आपको लॉगिन करना आवश्यक है। यदि आपको eHRMS login कैसे करें इसकी कोई जानकारी नही है तो आप नीचे दिए सभी चरणों को फॉलो करके लॉगिन कर कर सकतें है। यूपी सम्पदा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद मानव सम्पदा पोर्टल का होम पेज प्रदर्शित होगा, जहाँ पर आपको eHRMS UP Login वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. क्लिक करने के बाद User Login Form खुल जायेगा जहाँ आपसे आपका Department, User ID, Password एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है और लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  4. जिसके बाद आप सफलता पूर्वक लॉगिन हो जायेगें।
  5. eHRMS Login हो जाने के बाद आप ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अवकाश कैसे लें?

यदि आप एक राज्य कर्मचारी है, और आप छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा संचालित UP Manav Sampada Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छुट्टी लेने के लिए आपको eHRMS Login करना होगा जहाँ से आप Online Leave के लिए Application दे सकते हैं, जिसके बाद ऑनलाइन आपकी एप्लीकेशन स्वीकार की जाएगी और छुट्टी मंजूर कर दी जाएगी।

इसके लिए आपको कहीं भी आने जाने की जरुरत नहीं होगी, आपको बस अपने मोबाइल में मानव संपदा पोर्टल ehrms upsdc gov in पर जाएं या m-Sthapana एप्लीकेशन को ओपन करके नीचे बताये गये चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-

  1. सर्वप्रथम Manav Sampada पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  2. उसके बाद eHRMS Login पर क्लिक करें।
MANAV Sampada Portal
  1. Department/Head Quarter में Directorate of Basic Education सेलेक्ट करें।
  2. User ID में अपना मानव संपदा का कोड भरें और Password में अपने नाम के प्रथम तीन अक्षर (अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में) तथा जन्म तिथि का वर्ष दर्ज करें।
  3. उदाहरण हेतु यदि मेरा नाम Kamal Yadav है और जन्मतिथि 15/05/1988 है, तो मेरा पासवर्ड होगा – KAM1988 होगा।
ehrms UP Login
  1. पासवर्ड दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
  2. लॉगिन के बाद एक फार्म खुलेगा, जिसपर आपको OTP Validate करना होगा,
  3. ये OTP आपके मानव संपदा पोर्टल के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आपको प्राप्त होगा।

आवेदन फॉर्म भरें

  1. यूपी मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करते वक्त ऑनलाइन छुट्टी लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, जो इस प्रकार का होगा।
Leave Form UP Manav Sampada
  1. सामने दिख रही स्क्रीन में आप Select Reporting Officer पर Click करें।
  2. Online Service में Leave सेलेक्ट करें।
  3. Office में सम्बन्धित विकास खण्ड के BEO, जिसमें साथ में विकास खण्ड का नाम भी होगा, उसको सेलेक्ट करें।
Manav Sampada Leave Form
  1. Designation में Block Education Officer सेलेक्ट करें।
  2. आपका अवकाश आवेदन उनके पास पहुँच जाएगा।
  3. Reporting Officer में सम्बन्धित बी0ई0ओ0 का नाम दिखाई देगा, उनको सेलेक्ट करें, Save कर दें।
  4. वापस Online Leave पर जाएँ।
  5. Apply Leave पर जाएँ।
  6. To Date सेलेक्ट करें।
  7. Leave Days अपने आप कैलकुलेट होकर आ जायेगा और जिस कारण आपको अवकाश चाहिए उसको लिखें।
Manav Sampada
  1. Address During Leave में अवकाश पर रहने का कारण बताए और सबमिट कर दें।
  2. सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपका छुट्टी आवेदन मिल जाएगा, आवेदन सबमिट करने का सफलतापूर्व मैसेज मोबाइल नम्बर पर मिल जाएगा।
  3. जब खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आपका प्रार्थना पत्र स्वीकार/अस्वीकार किया जाएगा तो इसकी जानकारी आपके मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको मिल जाएगा.

Manav Sampada UP FAQs

Manav Sampada UP पोर्टल क्या है?

up manav sampada का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कई सुविधा का लाभ एक पोर्टल के माध्यम से दिया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से छुट्टी, ट्रांसफर, ट्रेनिंग, प्रमोशन एव विभिन्न लाभ दिया जाता है।

Manav Sampada योजना के लाभार्थी कौन–कौन है?

यूपी मानव संपदा योजना का लाभ यूपी राज्य के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

Manav Sampada Portal व eHRMS पर Login कैसे करें ?

सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाएं, उसके बाद eHRMS Login पर क्लिक करें और रजिस्टर नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और LOGIN पर क्लिक कर दें।

मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इसकी आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in है।