Ladli Bahan Yojana – मध्यप्रदेश सरकार दे रही है 1000 रुपये महीने, लाडली बहन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

Ladli Bahan Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में मध्यप्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक स्वतंत्रता देने के लिए Ladli Bahan Yojana का शुरुआत किया गया है, प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की स्थिति को सुधारने तथा उनके पढ़ाई या किसी अन्य कामों हेतु आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश की शुरुआत 15 मार्च 2023 को की गई। आपको बता दें आमजन की सहायता हेतु राज्य में मध्यप्रदेश योजनाओं को शुरू किया जाता रहा है।

Ladli Bahna Yojna के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी निम्नवर्गीय महिलाओं और लड़कियों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। यह योजना महिलाओं और लड़कियों के जीवन हो सरल तथा उसमें बदलाव लाने के लिए चलाई जा रही है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला एक अच्छे भविष्य का निमार्ण करती हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि पूरे देश व प्रदेश का विकास होगा।

Ladli Bahan Yojana
Ladli Bahan Yojana

Ladli Bahan Yojana – संक्षिप्त विवरण

योजना का नामलाडली बहन योजना 2023
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
अधिकार क्षेत्रमध्यप्रदेश
योजना शुरू होने की तिथि15 मार्च 2023
लाभार्थीमहिला, लडकियां और विधवा महिलाएं
योजना का क्षेत्रग्रामीण और शहरी
योजना के उद्देश्यमहिलाओं और लड़कियों को आर्थिक मदद
श्रेणीसरकारी योजना

Ladli Bahan Yojana Kya Hai?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा गरीब महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहन योजना की शुरुआत की गई है, इस योजना के द्वारा महिला, लडकियां और विधवा महिलाओं को 1000/- रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। इस योजना हेतु प्रदेश सरकार ने कुल 60 हजार करोड़ रूपये आवंटित किया है और यह राशि 5 वर्षों में प्रदेश की सभी योग्य महिलाओं और लड़कियों को दिए जाएँगे.

Ladli Bhen Yojna का उद्देश्य क्या है?

यदि Ladli Bhen Yojna का उद्देश्य मध्यप्रदेश की सभी गरीब महिलाओं व लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना है, जिससे वे अपने करियर में जो करना चाहती हैं, उसे हासिल कर सकें और प्रदेश में महिलाओं का उत्थान हो। इन योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण मो बढ़वा देना है जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार हो तथा उनका पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका बढ़े।

MP Ladli Bahan Yojana Eligibility क्या है?

Ladli Bahan Yojana Madhya Pradesh हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

  1. उम्मीदवार को मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  2. उम्मीदवार के परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  3. महिला उम्मीदवार विवाहित होने चाहिए, जिसमें तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
  4. महिला उम्मीदवार की 01/01/2023 के आधार पर न्यूनतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  5. इस योजना (Ladli Bahna Yojana) हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग से आने वाली गरीब महिलाएं पात्र मानी जाएंगी।

लाडली बहन योजना हेतु अपात्रता क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार ने Ladli Bahan Yojna के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों हेतु कुछ अपात्रता (अयोग्यता) निर्धारित किया है, जो निम्नलिखित हैं-

  1. महिला उम्मीदवार के परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक हो।
  2. परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  3. महिला उम्मीदवार को राज्य सरकार या केंद्र सरकार के किसी भी अन्य योजना के तहत 1000/- रुपये से अधिक राशि मिलती हो।
  4. परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व विधायक या संसद हो।
  5. परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन हो।
  6. परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन हो।

Ladli Bahan Yojna Mp हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ क्या है?

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट फोटो
  3. बैंक पासबुक
  4. मोबाइल नंबर
  5. समग्र परिवार आईडी
  6. सदस्य की समग्र आईडी

Ladli Bahan Yojana से मिलने वाले लाभ क्या हैं?

  1. महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्रता मिलेगी।
  2. सरकार के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपये को 05 वर्षों में सभी महिलाओं में बांटे जाएंगे।
  3. महिलाओं का सशक्तिकरण होगा तथा उनकी स्थिति में सुधार होगा।
  4. आवेदिका को 23 वर्ष की आयु से 60 वर्ष तक 1000/- रुपये प्रतिमाह दिए जायेंगे।
  5. योजना के तहत मिलने वाले भत्ते आवेदिका के खाते में महीने की 10 तारिक तक आ जाएंगे।

Ladli Bahan Yojana Online Apply कैसे करें?

Ladli Bahna Yojna 15 मार्च 2023 से शुरू की गई है और इस Ladli Behan Yojana हेतु आवेदन की शुरुआत 25 मार्च 2023 से की जाएगी। इस योजना हेतु आवेदन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैम्प व शिविर लगाकर ऑफ़लाइन माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार को आने ग्राम पंचायत या क्षेत्र में कैम्प का इंतजार करना चाहिए तथा कैम्प लगने के पश्चयात वहाँ अपने सभी दस्तावेजों के साथ जाएं और Ladli Bahan Yojana Online Apply करें।

इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से Ladli Bahan Yojana Form को डाउनलोड करके तथा अपनी सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, अपने सभी दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत में कार्यरत अधिकारियों के सम्पर्क से भी कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

Bahan Yojana Mp को लेकर अभी तक आधिकारिक वेबसाइट निर्धारित नहीं की गई है लेकिन उम्मीदवार जानकारी हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 और वेबसाइट www.cmladlibahna.mp.gov.in को विजिट कर इस योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा Ladli Bahan Yojana Registration को लेकर अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है, जैसे ही इससे सम्बंधित कोई भी जानकारी जारी होती है, हम आपको इस वेबसाइट के माध्यम से जानकारी सबसे पहले उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।

MP Ladli Behan Yojana FAQs

लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश क्या है?

इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार सभी योग्य महिलाओं को 1000/- रुपये की राशि भत्ते के रूप में देने जा रही है।

Laadli Behen Yojna किस प्रदेश में चलाई जाएगी?

लाडली बहन योजना को मध्यप्रदेश में संचालित किया जाएगा।

लाडली बहन योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

लाड़ली बहन योजना में 1000/- रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

Ladli Bahan Yojana Mp Apply Online कौन कर सकता है?

लाडली बहन योजना के लिए मध्यप्रदेश की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।