Advertisements

JSSC Teacher Syllabus 2023 And Exam Pattern

JSSC Teacher Syllabus 2023 In Hindi : झारखंड राज्य में शिक्षक भर्ती का ख्वाब देख रहे तमाम युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने JSSC Primary Teacher तथा JSSC TGT Teacher के करीब 25,998 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म को भरना चाहते हैं या JSSC टीचर की अधिसूचना को पढ़ना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

मैं आपको आज JSSC Teacher Syllabus 2023 In Hindi तथा इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में सारी जानकारी विस्तार पूर्वक बताऊंगा, जिससे की आपको परीक्षा में JSSC Teacher Syllabus 2023 को लेकर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, और आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए JSSC Teacher Syllabus Pdf को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

Advertisements

JSSC Teacher Recruitment – संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामझारखंड शिक्षक भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
पद का नामप्रशिक्षित सहायक अध्यापक (PRT) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक (TGT)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्या13/2023
पदों की संख्या25998 पद
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jssc.nic.in/

JSSC Teacher Exam Pattern

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. परीक्षा एक चरण में ली जाएगी।
  2. यह परीक्षा CBT आधारित होगी।
  3. इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।
  4. गलत उत्तर के लिए किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा पैटर्न

  1. इसमें मुख्य परीक्षा के अंतर्गत तीन पत्र होंगें।
  2. परीक्षा तीन पालियों में ली जाएगी।
  3. सभी प्रश्नों का कठिनाई स्तर 10+2 या इंटरमीडिएट स्तरीय होगा।
  4. परीक्षा का स्वरूप निम्नलिखित होगा –
पत्रविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
पत्र 1माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा यथा हिन्दी / अंग्रेजी / संथाली / मुण्डारी (मुण्डा ) / हो / खड़िया / कुडूख ( उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया में से कोई एक भाषा (अर्हक प्रवृति)1001002 घंटे या 120 मिनट
पत्र 2कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग,
झारखण्ड, राँची के द्वारा अधिसूचित भाषा –
100
2:00 घंटे
पत्र – 2
हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो / खड़िया / कुडूख ( उरांव ) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से कोई एक भाषा
1001002 घंटे।
पत्र 3सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी50503 घंटे (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी + सामाजिक विज्ञान + विज्ञान और गणित के लिए )
सामाजिक विज्ञान7575
विज्ञान और गणित7575
कुल300 + 100 (अर्हक प्रवृत्ति) 300 + 100 (अर्हक प्रवृत्ति)
Advertisements

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य

  1. इसमें चार प्रश्न पत्र होंगे।
  2. परीक्षा भी चार पालियों में आयोजित होंगी।
  3. प्रश्नों का कठिनाई स्तर स्नातक स्तरीय होगा।
  4. परीक्षा का स्वरूप निम्नलिखित होगा –
पत्रविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधि
पत्र 1माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा यथा हिन्दी / अंग्रेजी / संथाली / मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उराव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया में से कोई एक भाषा (अर्हक प्रवृति)1001002 घंटे या 120 मिनट
पत्र 2कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग,
झारखण्ड राँची के द्वारा अधिसूचित भाषा – हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से
पत्र – 2
कोई एक भाषा।
1001002 घंटे।
पत्र 3सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी1001002 घंटे।
पत्र 4वैकल्पिक विषय (कोई एक ) –
(i)गणित एवं विज्ञान शिक्षक- (i) गणित (ii) भौतिकी (ii) रसायनशास्त्र (iv) वनस्पति विज्ञान तथा (v) प्राणी विज्ञान में से प्रश्न पूछा जायेगा। इसमें प्रश्न पत्र पाँच खण्डों में विभक्त होगा (अभ्यर्थी किसी तीन खण्ड से ही उत्तर दे सकेंगे)
नोट:- उक्त विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
होगा। उसके उपरांत ही सभी विषयों के प्राप्तांक के
आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी।
180180 3 घंटे।
(ii)सामाजिक विज्ञान शिक्षक- (i) इतिहास (i) भूगोल (ii)
राजनीति विज्ञान (iv) अर्थशास्त्र (v) समाज शास्त्र (vi)
लेखा शास्त्र (vii) व्यापार अध्ययन (Business Studies)
में से प्रश्न पूछा जायेगा। इसमें प्रश्न पत्र सात खण्डों में विभक्त होगा जिसमें किसी तीन खण्डों को ही उत्तर देना होगा। नोट:- उक्त विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
होगा।
उसके उपरांत ही सभी विषयों के प्राप्तांक के
आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी।
1801803 घंटे।
(iii)भाषा शिक्षक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के द्वारा अधिसूचित भाषा – हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो/ खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से कोई एक भाषा में से सम्मिलित रूप में प्रश्न पूछा जाएगा, जिसमें 50% प्रश्न अंग्रेजी से एवं 50% प्रश्न उपरोक्त अधिसूचित भाषा में से कोई एक भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे।
नोट: उक्त विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। उसके उपरांत ही सभी विषयों के प्राप्तांक के आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी।
1801803 घंटे।
कुल380 +100 (अर्हक प्रवृत्ति)380 +100 (अर्हक प्रवृत्ति)
नोट – पत्र – 1 माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा विषय में प्राप्त अंक मात्र अर्हक (Qualifying ) होगा। इस पत्र में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा । अभ्यर्थियों द्वारा इस पत्र में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक अर्जित करने के उपरांत ही उनके अन्य पत्रों की जाँच की जायेगी। इसका प्राप्तांक मेघा सूची के निर्माण हेतु नहीं जोड़ा जायेगा ।

JSSC Teacher Syllabus In Hindi

अब मैं आपको JSSC Teacher Syllabus In Hindi के बारे में विस्तार से बताने जा रहा हूं, इसीलिए यदि आप Jharkhand Teacher Syllabus 2023 के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इसे अंत तक अवश्य पढ़े –

Advertisements
क्रमांकपाठ्यक्रम का स्तर
1पत्र – 1 के अन्तर्गत माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा, झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे।
2पत्र-2 का पाठ्यक्रम परिशिष्ट – XIII पर धारित है।
3पत्र – 3 का पाठ्यक्रम इण्डटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षक के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के समरूप होगा, किन्तु प्रश्नों की कठिनाई का स्तर स्नातक स्तरीय होगा ।
4पत्र -4 का पाठ्यक्रम परिशिष्ट – XIV पर धारित है।
5पत्र – 4 के अन्तर्गत भाषा विषयों का पाठ्यक्रम परिशिष्ट – XIII के अनुरूप होगा।

Jharkhand Primary and TGT Teacher Syllabus 2023 –

टॉपिकविस्तारित सिलेबस
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकीइसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जिसे कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षिय योजना ।
झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी ।
सामान्य विज्ञानसामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।
सामान्य गणितइस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक / 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे ।
मानसिक क्षमता जाँचइसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनो प्रकार के प्रश्न रहेंगे। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं -सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि
कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञानइसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों एम.एस. विन्डो ऑपरेटिंग सिस्टम, एम.एस. ऑफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञानझारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएँ खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व नागरिक उपलब्धियाँ राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि ।
Advertisements

Jharkhand Primary Teacher Syllabus in Hindi Pdf

यदि आप Jharkhand Primary Teacher Syllabus in Hindi को पीडीएफ के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते है, इसके अलावे आप उपर दिए गए लिंक के जरूर भी पीडीएफ को प्राप्त कर सकते हैं।

Jharkhand Teacher Syllabus Hindi FAQs

झारखंड टीचर के कितने पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया गया है?

झारखंड टीचर के करीब 25998 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया गया है।

क्या झारखंड टीचर की परीक्षा के लिए प्रथम पत्र क्वालीफाइंग नेचर का है?

हां, झारखंड टीचर की परीक्षा के लिए प्रथम पत्र क्वालीफाइंग नेचर का है।

क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?

नहीं, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।

क्या झारखंड टीचर की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी?

हां, यह कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी।

इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न कितने अंकों का होगा?

इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 01 अंकों का होगा।

Advertisements

आशा है आपको Jharkhand Primary Teacher Syllabus 2023 in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी, इससे जुड़ी और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।