JSSC Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi | झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल सिलेबस हिंदी में

JSSC Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उत्पाद सिपाही के करीब 583 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, यदि आप भी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के आबकारी कांस्टेबल के करीब 583 पदों के लिए अधिसूचना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में मैं आपको JSSC Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi तथा JSSC Excise Constable Exam Patten के बारे में विस्तृत रूप से बताउँगा, ताकि आप अपनी तैयारी JSSC Excise Constable Syllabus In Hindi के अनुसार ही सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें, और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना चयन सुनिश्चित कर सकें।

JSSC Excise Constable Syllabus 2022 In Hindi
JSSC Excise Constable Syllabus Hindi

JSSC Excise Constable के बारे में संक्षिप्त विवरण

  1. भर्ती का नाम: झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती
  2. भर्ती बोर्ड का नाम: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
  3. पद का नाम: आबकारी कांस्टेबल
  4. पदों की संख्या: 583 पद
  5. आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
  6. श्रेणी : Goverment Exam Syllabus
  7. लेख का नाम: JSSC Excise Constable Syllabus In Hindi
  8. आधिकारिक वेबसाइट: http://jssc.nic.in

JSSC Excise Constable के लिए चयन प्रक्रिया

इसके लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा –

  1. शारीरिक दक्षता
  2. लिखित परीक्षा
  3. चिकित्सा परीक्षण

यदि आप इन चरणों में उत्तीर्ण पाए जाते हैं तो आपको आपके अनुसार चुने गए पद के लिए चयनित किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता

इस भर्ती का पहला चरण आयोग द्वारा शारीरिक दक्षता निर्धारित किया गया है जो निम्नलिखित है –

क्रमांकआरक्षण कोटिऊंचाई (सेमी.)सीना (सेमी.)
1अनारक्षित वर्गन्यूनतम 160न्यूनतम 81
2अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 155न्यूनतम 79
3अनुसूचित जातिन्यूनतम 155न्यूनतम 79
4अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची – l)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
5पिछड़ा वर्ग (अनुसूची – l)न्यूनतम 160न्यूनतम 81
6महिलान्यूनतम 148NA

दौड़

  1. पुरूषों के लिए 10 कि०मी० 60 मिनट में।
  2. महिलाओं के लिए 05 कि०मी० 40 मिनट में

यदि आप इन मापदंडों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा तीन प्रारूपों में सम्पन्न कराई जाएगी, सभी पेपर का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

JSSC Excise Constable Exam Pattern

  1. तीनों परीक्षाओं में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा।
  2. प्रत्येक प्रश्न पत्र 2 घंटे का होगा।
  3. इस परीक्षा में आपको सही उत्तर के लिए 3 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा।

JSSC Excise Constable Paper l Exam Pattern

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. सभी प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा।
  2. इस प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा के 80 प्रश्न जबकि अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्न पूछे जाएगें।
  3. इसके लिए आपको 2 घंटे यानी 120 मिनट प्रदान किया जाएगा।

आइए सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकविषय (भाषा ज्ञान)कुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकों की संख्या समयावधि
1हिंदी भाषा ज्ञान80240
2अंग्रेजी भाषा ज्ञान40120
कुल120 3602 घंटे यानी 120 मिनट

इस परीक्षा में उर्तीण होने के लिए 30 प्रतिशत न्यूनतम अर्हतांक निर्धारित रहेगा। न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल / अयोग्य माने जाएंगे। प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।

JSSC Excise Constable Paper ll Exam Pattern

उर्दु / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा ) / हो / खड़िया / कुडुख ( उराँव ) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनीया / उड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के एक सौ (100) बहुविकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जायेगे।

क्रमांकविषयकुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकों की संख्यासमयावधि
1उर्दु / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा ) / हो / खड़िया / कुडुख ( उराँव ) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनीया / उड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे।100300
कुल1003002 घंटे यानी 120 मिनट

नोट- पत्र 02 में 30 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

JSSC Excise Constable Paper lll Exam Pattern

  1. इस प्रश्न पत्र में भी प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा.
  2. इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. जिसमें क्रमशः सामान्य ज्ञान विषय से 40 प्रश्न, झारखंड संबंधित सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न तथा सामान्य गणित से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. इसके लिए आपको 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

आइए सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं-

क्रमांकविषयकुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकों की संख्यासमयावधि
1सामान्य ज्ञान40120
2झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान50150
3समान्य विज्ञान2060
4सामान्य गणित1030
कुल120360 अंक2 घंटे यानी 120 मिनट

नोट- पत्र 03 में 30 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  1. पत्र – 1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत होगा। न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल / अयोग्य माने जायेंगे। प्राप्त अंक मेधा निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।
  2. पत्र – 2 क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान तथा पत्र – 3 सामान्य ज्ञान की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत होगा।
  3. पत्र – 1, पत्र 02 एवं पत्र 03 की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के पत्र – 2 एवं पत्र 3 में प्राप्त अंकों को जोड़ कर कुल अंकों के आधार पर मेधा का निर्धारण किया जायेगा।
  4. प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।

JSSC Excise Constable Syllabus In Hindi

यदि आपने इस फॉर्म को भरा है तो JSSC Excise Constable Syllabus In Hindi के बारे में विस्तृत रूप से जानना जरूरी होगा, ताकि आप को इसके पाठ्यक्रम को कोई दुविधा ना हो और आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकें, अंतिम मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कर सकें –

JSSC Excise Constable Paper l Syllabus In Hindi

JSSC Excise Constable Paper l Syllabus निम्नलिखत है –

हिंदी भाषा का ज्ञान –

  1. हिंदी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न: 20 प्रश्न
  2. हिंदी व्याकरण पर आधारित प्रश्न: 60 प्रश्न

इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage ) तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

अंग्रेजी भाषा का ज्ञान –

  1. अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न: 20 प्रश्न
  2. अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न: 20 प्रश्न

इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

JSSC Excise Constable Paper ll Syllabus In Hindi

JSSC Excise Constable Paper ll Syllabus आप जानना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.

JSSC Excise Constable Paper lll Syllabus In Hindi

सामान्य ज्ञान

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें भारत देश एवं झारखण्ड राज्य के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय- राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार, भारतीय भाषाऐं, पुस्तक लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी महत्वपूर्ण घटनाऐं भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज सामुदायिक विकास, झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी।

झारखंड राज्य से संबंधित प्रश्न

  1. झारखण्ड राज्य के भूगोल
  2. इतिहास
  3. सभ्यता संस्कृति
  4. भाषा साहित्य
  5. स्थान
  6. खान खनिज
  7. उद्योग
  8. राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
  9. विकास योजनाएँ
  10. खेल-खिलाड़ी इत्यादि ।

सामान्य विज्ञान

सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित विषय रहेंगें, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो. अपेक्षित है।

सामान्य गणित

  1. दशमलव और भिन्न
  2. वर्गमूल और घनमूल
  3. सरलीकरण
  4. ल०स० और म०स०
  5. औसत
  6. समय, चाल और दूरी
  7. प्रतिशत
  8. लाभ और हानि
  9. छूट
  10. क्षेत्रमिति
  11. संख्या प्रणाली
  12. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  13. अनुपात और समानुपात
  14. समय और दूरी
  15. साझेदारी
  16. त्रिकोणमिति
  17. प्राथमिक बीजगणित

इस विषय में सामान्यतः अंक गणित से सम्बन्धित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक / दसवीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।

चिकित्सा परीक्षण

यदि आप सारे चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपको चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, आप इसमें पास नहीं होते हैं तो आप चयनित नहीं हो सकते हैं।

JSSC Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi Pdf Download

यदि आप JSSC Excise Constable Syllabus In Hindi Pdf Download करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी किया गया है?

यह अधिसूचना कुल 583 पदों के लिए जारी किया गया है.

इस परीक्षा में कुल कितने पश्न पत्र होगें?

इस परीक्षा में कुल तीन प्रश्न पत्र होंगे.

इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार कैसा रहेगा?

इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा.

क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?

हाँ, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है.

आशा है हमारे द्वारा दी गई JSSC Excise Constable Syllabus 2023 In Hindi तथा JSSC Excise Constable Exam Patten के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, JSSC Excise Constable के बारे में और भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।