JSSC CGL Syllabus 2023 In Hindi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लवेल (CGL) के करीब 2017 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से झारखंड सीजीएल भर्ती 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, झारखंड के युवाओं द्वारा इस भर्ती का इन्तजार काफी अरसे से किया जा रहा था।
ऐसे में मैं आपको अपने इस लेख के माध्यम से JSSC CGL Syllabus 2023 तथा JSSC CGL Exam Pattern के बारे में विस्तृत रूप से बताऊँगा, यदि आप इस भर्ती के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े, जिससे की आपको JSSC CGL Syllabus 2023 In Hindi में किसी भी प्रकार की दुविधा ना हो, और इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अंतिम मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कर सकें।

जेएसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम 2023 से संबंधित संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : झारखंड एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती
- भर्ती बोर्ड का नाम : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन
- पद का नाम : असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर तथा अन्य पद।
- पदों की संख्या : 956 पद
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
- विज्ञापन संख्या : 05/2021
- लेख कैटेगरी : सिलेबस
- लेख का नाम : JSSC CGL Syllabus In Hindi
- आधिकारिक वेबसाइट : http://jssc.nic.in
JSSC CGL के लिए चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा –
- मुख्य परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
यदि आप इन चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपका चयन अंतिम मेधा सूची के अनुसार सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
JSSC CGL Exam Pattern
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग CGL का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
- इस भर्ती के लिए एक मात्र परीक्षा मुख्य परीक्षा के रूप में सम्पन्न कराई जाएगी।
- मुख्य परीक्षा में तीन प्रश्न पत्र के द्वारा परीक्षा ली जाएगी।
- पहले प्रश्न पत्र में हिंदी और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे, हिंदी के 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के भी 60 प्रश्न होंगे, इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेधा सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।
- जिसमें अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा।
- जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
- द्वितीय प्रश्न पत्र में क्षेत्रीय भाषा (उर्दू, संथाली, बंगला, मुंडारी, हो, खड़िया, उरांव, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया) से बहुविकल्पीय 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
- इस परीक्षा में भी 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- तृतीय प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्नों को सम्मिलित किया जाएगा, जिसके लिए आपको कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
आइए सारणी के माध्यम के माध्यम से JSSC CGL Exam Pattern को समझने का प्रयास करते हैं –
प्रथम प्रश्न पत्र |
क्रमांक | विषय | प्रश्न की संख्या | समयावधि |
1 | हिंदी भाषा में अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न | 30 | 2 घंटे। |
2 | हिंदी भाषा में व्याकरण पर आधारित प्रश्न | 30 | |
3 | अंग्रेजी भाषा में अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न | 30 | |
4 | अंग्रेजी भाषा में व्याकरण (ग्रामर) पर आधारित प्रश्न | 30 | |
कुल | 120 | 2 घण्टे। |
द्वितीय प्रश्न पत्र |
यदि आप द्वितीय प्रश्न पत्र ( क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
तृतीय प्रश्न पत्र |
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | समयावधि |
1 | सामन्य अध्ययन | 30 | 2 घन्टे |
2 | सामान्य विज्ञान | 20 | |
3 | सामान्य गणित | 20 | |
4 | मानसिक क्षमता जांच (रीजनिंग) | 20 | |
5 | कम्प्यूटर का ज्ञान | 20 | |
6 | झारखंड राज्य से संबंधित प्रश्न | 40 | |
कुल | 150 | 2 घण्टे। |
यदि आप JSSC CGL Syllabus 2023 को विस्तृत रूप से जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े क्योंकि आज मैं आपको इसके पाठ्यक्रम के बारे में पूरी तरह से रूबरू कराऊँगा ताकि आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अंतिम मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कर सकें –
सामान्य अध्ययन
- सम सामयिक विषय
- वैज्ञानिक प्रगति
- राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार
- भारतीय भाषाएं
- पुस्तक लिपि
- राजधानी
- मुद्रा
- खेल – खिलाड़ी
- महत्वपूर्ण घटनाएं
- भारत का इतिहास
- भूगोल
- पर्यावरण
- आर्थिक परिदृश्य
- स्वंत्रता आंदोलन
- भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों की विशेषता
- भारतीय संविधान और राज्यव्यवस्था
- देश की राजनैतिक प्रणाली
- पंचायती राज
- सामुदायिक विषय
- पंचवर्षीय योजना
इसमें मुख्य रूप से भारत एवं झारखंड और पड़ोसी देश के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे l
सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।
सामान्य गणित
- दशमलव और भिन्न
- वर्गमूल और घनमूल
- सरलीकरण
- ल०स० और म०स०
- औसत
- समय, चाल और दूरी
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- छूट
- क्षेत्रमिति
- संख्या प्रणाली
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात और समानुपात
- समय और दूरी
- साझेदारी
- त्रिकोणमिति
- प्राथमिक बीजगणित
मानसिक क्षमता जांच (रीजनिंग)
- सादृश्य
- स्थान कल्पना
- समानता एवं भिन्नता
- समस्या समाधान
- संबंध अवधारणा
- विश्लेषण
- दृश्य स्मृति
- विभेद
- अवलोकन
- अंक गणितीय तर्कशक्ति
- अंक गणितीय संख्या श्रृंखला
- कूट लेखन तथा कूट
- कथन और निष्कर्ष
- कोडिंग और डिकोडिंग इत्यादि l
कम्प्यूटर ज्ञान
- एम॰एस॰ विन्डो
- आपरेटिंग सिस्टम
- कम्प्यूटर का इतिहास
- इंटरनेट का उपयोग
- ऑपरेटिंग सिस्टम।
- एमएस पावर-प्वाइंट – प्रस्तुति
- एमएस एक्सेल – स्प्रेड शीट्स।
- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर।
- वर्ड प्रोसेसिंग – एमएस वर्ड से जुड़े प्रश्न इत्यादि।
झारखण्ड राज्य से संबंधित प्रश्न
- झारखंड प्रमुख शिक्षण संस्थान
- झारखंड खेल
- झारखंड भूमि संबंधी कानून / अधिनियम
- झारखंड उद्योग और संसाधन
- झारखंड साहित्य और साहित्यकार
- झारखंड लोग और साहित्य, नृत्य एवं संगीत
- उपकरणों के पर्यटन स्थल
- आदिवासी संस्कृति
- झारखंड आपदा प्रबंधन
- झारखंड का इतिहास भूगोल
- झारखंड आंदोलन
- झारखंड की विशिष्ट पहचान
- विविध प्रश्न झारखंड संबंधित इत्यादि l
मुख्य निर्देश –
- मु़ख्य परीक्षा में प्रश्न पत्र (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत होगा।
- मुख्य परीक्षा में प्रश्न पत्र (भाषा ज्ञान) में न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के द्वितीय प्रश्न पत्र एवं तृतीय प्रश्न पत्र का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
- मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र द्वितीय और तृतीय को जोड़कर मेधा सूची बनाई जाएगी l
JSSC CGL Syllabus 2023 In Hindi PDF Download
यदि आप JSSC CGL Syllabus In Hindi का पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC CGL Syllabus 2023 In Hindi Download Pdf
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यह अधिसूचना कुल 956 पदों के लिए जारी की गई है।
इस भर्ती में कुल तीन प्रश्न पत्र होंगे।
नहीं, केवल प्रश्न पत्र दो और तीन के अंक अंतिम मेधा सूची में जोड़े जाएंगे, प्रश्न पत्र में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है अन्यथा आपको अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा।
इस परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
आशा है हमारे द्वारा JSSC CGL Syllabus In Hindi और JSSC CGL Exam Pattern के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अतिसुंदर सर ।