JharSewa : अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं, और आपको अपने कई सारे जरूरी कार्यों के लिए काफी सारे प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी। ऐसे में आम आदमी के सामने यह समस्या उत्पन्न होती है कि ये सारे प्रमाण पत्र कहाँ और कितने दिनों में बनते हैं।
दरअसल इस राज्य में प्रमाण पत्र आवेदन और सत्यापन आदि के सभी कार्य JharSewa Portal के जरिए सम्पन्न होते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको JharSewa Jharkhand पोर्टल पर उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी के साथ-साथ इसके लॉगिन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।
कुछ महत्वपूर्ण बटन
JharSewa – संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | JharSewa (झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) |
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं | प्रमाण पत्र सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं और अन्य बाहरी सेवाएं आदि। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य
Jharkhand e-District एक व्यापक और वेब सक्षम सेवा पोर्टल है जो सरकार के सेवाओं के पोर्टफोलियो में एक इलेक्ट्रॉनिक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। यह एक अंत-टू-एंड एकीकृत समाधान है जो झारखंड राज्य के विभिन्न विभागों की जरूरतों को पूरा करता है और विभिन्न ई- गवर्नेस सेवाएं प्रदान करता है।
यह पोर्टल झारखंड के नागरिकों को सभी Jharkhand eDistrict अपने माध्यम से प्रमाण पत्र, भूमि रिकॉर्ड, पेंशन आदि के लिए आवेदन करने जैसी विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक इंटरफ़ेस प्रदान करता है।
आसान भाषा में कहें तो झारसेवा आपके जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र आदि कई सारी सेवाओं के लिए झारखंड सरकार का वेब पोर्टल है। आप इस JharSewa Jharkhand वेबसाइट के माध्यम से कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के उससे जुड़ी साथ-साथ काफी सारी चीजें कर सकते हैं।
JharSewa Registration – ऑनलाइन आवेदन
Jharsewa Registration के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे –
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहाँ जाने के बाद आप ऊपर “Register Yourself” विकल्प पर क्लिक करें, जो दाहिनी तरफ कोने में स्थित होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपसे काफी सारी जानकारी मांगी जाएगी, उन जानकारियों को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार से आगे जो भी जानकारियां मांगी जाए उन्हें प्रदान करके सबमिट कर दें और उसके बाद आपका Jharsewa Registration पूरा हो जाएगा।
JharSewa Login
JharSewa Login करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपर विकल्प सेक्शन में “Login” पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
इस पेज पर अपनी झारसेवा आईडी और पासवर्ड डालकर कैप्चा सॉल्व करें और “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक कर दें। ऐसा करने पर आप JharSewa Login कर पाएंगे।
JharSewa Tracking – Application Status Track
JharSewa Tracking – Application Status को ट्रैक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहाँ मौजूद “Tracking” विकल्प पर क्लिक करें।
इस विकल्प पर क्लिक करने करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस खुलेगा।
यहाँ आप चाहें तो अपना एप्लिकेशन रिफरेंस नंबर या ओटीपी डालकर JharSewa Application Status को ट्रैक कर सकते हैं।
JharSewa पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
JharSewa Jharkhand पोर्टल पर निम्नलिखित प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं।
- प्रमाण पत्र सेवाएं : आय, जाति, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, EWS आय प्रमाण पत्र आदि।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएँ : वृद्ध पेंशन सेवा, विधवा पेंशन सेवा, विकलांगता पेंशन सेवा।
इन सेवाओं के अलावा इस पोर्टल पर अन्य वाह्य सेवाएँ भी उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं।
इमेज और सूचना स्रोत : https://jharsewa.jharkhand.gov.in/
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
एक नागरिक निम्नलिखित तरीकों से सेवा के लिए आवेदन कर सकता है –
1. ऑनलाइन: एक नागरिक सेवा की परिभाषा के अनुसार पंजीकरण या उसके बिना या अपने राज्य की सेवा के लिए आवेदन कर सकता है।
कियोस्क: एक नागरिक किसी भी सेवा केे लिए अपने क्षेत्र के कियोस्क से संपर्क कर सकता है।
पर्सनली : एक नागरिक भी आवेदन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करके सेवा के लिए आवेदन कर सकता है और इसे संबंधित कार्यालय में जमा कर सकता है या कार्यालय से सीधे आवेदन पत्र ले सकता है।
आप निम्न तरीकों से अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं:
1. आवेदन की स्थिति प्राप्त करने के लिए, नागरिक अनुभाग के तहत उपलब्ध ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस रिपोर्ट लिंक पर क्लिक करें।
आप अपने क्रेडेंशियल (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड) का उपयोग करके आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।
2. होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड प्रदान करें। एक बार लॉग-इन करने के बाद, व्यू स्टेटस ऑफ एप्लिकेशन के तहत दिए गए ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट – https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अन्य राज्यों के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की जानकारी हेतु आप e district यूपी लेख और E District UK लेख पढ़ सकते हैं।