झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, झारखंड बोर्ड कक्षा 12th बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2025 से 04 मार्च 2025 तक किया गया था, जो छात्र साल 2024–25 बोर्ड परीक्षा में भाग लिये हैं, उनको अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से है जो आज खत्म होने वाला है क्योंकि झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 12th साइंस तथा कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट आज बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है।
इस साल झारखंड बोर्ड के कक्षा 10th तथा 12th परीक्षा में 3.5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है और इस परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के रिजल्ट (jharkhand Board Results 2025) आज जारी हो जायेगा. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : अगस्त 2024
- कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि : 11 फरवरी 2025 से 06 मार्च 2024 तक
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
- आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 31 मई 2025
- आर्ट्स रिजल्ट जारी होने की तिथि : 05/06/2025
जेएसी बोर्ड कक्षा 10th, 12th रिजल्ट संबंधित संक्षिप्त विवरण
| बोर्ड का नाम | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
| परीक्षा का नाम | झारखंड बोर्ड हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 |
| कक्षा का नाम | 12वीं |
| शैक्षणिक सत्र | 2024-2025 |
| परीक्षा | वार्षिक परीक्षा |
| लेख कैटेगरी | रिजल्ट |
| परीक्षा तिथि | 11/02/2025 से 06/03/2025 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 31 मई 2025 |
जानें किन -किन साइटों से चेक कर सकते हैं झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025
झारखंड बोर्ड में इस वर्ष कक्षा 10वीं तथा 12वीं कक्षा में 3.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जिनका रिजल्ट आज जारी किया जाएगा और छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिये सभी साइटों के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
- jacresults.com
- Jharkhand.boardresult.in
- jac.nic.in
फेल स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम में ले सकेंगे भाग
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर पास हो सकता है, जिसके लिए छात्र को कंपार्टमेंट एग्जाम का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा, जिसके बाद आप इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
झारखंड बोर्ड परीक्षा हेतु पासिंग मार्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे, तथा जो उम्मीदवार एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करते हैं तो उन्हें झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा तथा इसके अलावा कोई छात्र अगर दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाता है तो वह फेल (अनुत्तीर्ण) माना जाएगा.
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? जानें
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर जाएं.
- होमपेज पर JAC Board 10th या 12th Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अगले पेज पर अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट कर दे.
- जिसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं.
एसएमएस द्वारा चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट की जांच S.M.S के माध्यम से भी कर सकते हैं, SMS के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच करने के लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा – RESULT (स्पेस) JH12 या JH10, (स्पेस) रोलनंबर उसके बाद इसको 5676750 पर भेज दें। मैसेज भेजने के कुछ समय बाद आपका रिजल्ट आपके मैसेज बॉक्स में प्राप्त हो जाएगा, जिसको आप देख सकतें हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| कक्षा 12 आर्ट्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें | सर्वर I । सर्वर II |
| कक्षा 12 वाणिज्य / विज्ञान रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें | सर्वर I । सर्वर II |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |