Advertisements

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Recruitment 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Assistant, Junior Personal Assistant (JPA), Upper Division Clerk (UDC) और Stenographer पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. ISRO ICRB:01(A-JPA):2026) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 242 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Recruitment की आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें अधिकतम आयु 28 से 33 वर्ष तक रखी गई है (16 अगस्त 2026 के अनुसार)। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लेनी चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Advertisements

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Online Form 2026

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Examination 2026 : Short Details

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 27/07/2026
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 16/08/2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 16/08/2026
  • परीक्षा तिथि : अघोषित
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

ISRO Assistant, Junior Personal Assistant (JPA), Upper Division Clerk (UDC) एवं Stenographer भर्ती 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आवेदन शुल्क का रिफंड प्रदान किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 वापस किए जाएंगे, जबकि SC, ST और सभी महिला अभ्यर्थियों को पूरा ₹500 आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्करिफंड (लिखित परीक्षा में शामिल होने पर)
General / OBC / EWS₹500₹400
SC / ST / सभी महिला अभ्यर्थी₹500₹500 (पूर्ण रिफंड)
  • यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है.

आयु लिमिट

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयुनिर्धारित नहीं (N/A)
सामान्य (General)अधिकतम 28 वर्ष
ओबीसी (OBC)अधिकतम 31 वर्ष
एससी / एसटी (SC/ST)अधिकतम 33 वर्ष

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Online Form 2026 : Vacancy Details

पद का नामरिक्त पद
Assistant / Upper Division Clerk (UDC)150
Junior Personal Assistant (JPA) / Stenographer92
कुल पद242

ISRO Assistant & Junior Personal Assistant Form 2026 : शैक्षणिक योग्यता

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Assistant / UDCकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों या CGPA 6.32/10 के साथ स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए। डिग्री निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण की गई हो तथा उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन (Computer Operations) का ज्ञान होना आवश्यक है।
Junior Personal Assistant (JPA) / Stenographerकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ स्नातक अथवा Commercial/Secretarial Practice में Diploma होना चाहिए। इसके साथ Steno-Typist/Stenographer के रूप में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव, अंग्रेजी स्टेनोग्राफी की गति 60 शब्द प्रति मिनट (60 WPM) तथा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • Assistant / UDC पद के लिए Graduation में न्यूनतम 60% अंक या 6.32/10 CGPA अनिवार्य है।
  • Junior Personal Assistant / Stenographer पद के लिए 1 वर्ष का स्टेनोग्राफी अनुभव आवश्यक है।
  • JPA / Stenographer पद हेतु English Stenography Speed 60 WPM अनिवार्य होगी।
  • सभी अभ्यर्थियों के लिए Computer Proficiency आवश्यक है।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता एवं अन्य शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

SRO Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए Important Links सेक्शन में उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आवश्यक हो, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपनी लॉगिन आईडी से साइन इन करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  4. निर्धारित प्रारूप में अपना फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. सभी दर्ज की गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें और उसके बाद फॉर्म Final Submit करें।

SRO Assistant & Junior Personal Assistant Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

चयन चरणविवरण
प्रथम चरणप्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
द्वितीय चरणमुख्य परीक्षा (Mains Exam)
तृतीय चरणग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise)
चतुर्थ चरणसाक्षात्कार (Interview)

महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें
Advertisements