इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं/कक्षा 10वीं/स्नातक/आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए रिफाइनरी डिवीज़न में अप्रेंटिस के कुल 1720 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से 21/10/2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिसूचना को डाउनलोड करके पढ़ कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह भर्ती गुवाहाटी, बरौनी, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोनाईगांव और पारादीप में स्थित रिफाइनरी डिवीज़न हेतु जारी की जा रही है।
IOCL Refinery Division Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आईओसीएल रिफाइनरी डिवीज़न भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) |
पद का नाम | अप्रेंटिस |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
जॉब लोकेशन | पूरे भारत में |
पदों की संख्या | 1720 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://iocl.com |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 21/10/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 20/11/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 20/11/2023 |
IOCL Refinery Division Recruitment परीक्षा तिथि | 27/11/2023 |
IOCL Refinery Division Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 03/12/2023 |
IOCL Refinery Division Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | 13/12/2023 |
दस्तावेज़ सत्यापन | 18-26 दिसम्बर 2023 |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी | शून्य/- रुपये |
एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
आयु सीमा – 31/10/2023
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 24 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की कुल संख्या | योग्यता |
---|---|---|
अप्रेंटिस | 1720 पद | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान / विश्वविद्यालय से 10वीं/12वीं/आईटीआई/स्नातक/बी.एससी./डिप्लोमा/बी.ए./बी.कॉम की डिग्री। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें.
- उम्मीदवार सबसे पहले निचे दिए गये ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें.
- पेज खुलने के बाद उम्मीदवार भर्ती के नाम के ठीक नीचे दिए गए “Click here to Apply” पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।