Indian Navy Tradesman Mate Recruitment 2022 : भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय नौसेना ने एक बड़ी खुशखबरी जारी कर दिया है। दरअसल, भारतीय नौसेना के अंडमान और निकोबार हेडक्वार्टर में नेवी ट्रेड्समैन सहायक (MATE) के पदों पर भर्ती हेतु Indian Navy Tradesman Mate Recruitment 2022 Notification PDF जारी किया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य तथा इच्छुक हैं, वे 06 अगस्त 2022 से आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Tradesman Mate Online Form 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
योग्यता
ट्रेड्समैन
112 पद
किसी मान्यता बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और आईटीआई की डिग्री।
इसके अलावा पद और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Indian Navy Tradesman Mate 2022 – वर्गानुसार भर्ती विवरण
पद का नाम
जनरल
ओबीसी
ईडब्ल्यूएस
एससी
एसटी
कुल
नेवी ट्रेड्समैन
43
32
11
18
08
112
Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 – परीक्षा केंद्र
भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन केवल पोर्टब्लेयर में किया जाएगा।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Indian Navy Tradesman Mate Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार 06/08/2022 से 06/09/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।