Indian Navy MR Recruitment 2022 : भारत में भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय नौसेना के द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए एम.आर (MR) के कुल 200 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य तथा इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Nausena Bharti Agniveers MR Recruitment 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवार का जन्म 01/12/1999 से 31/05/2005 के बीच होना चाहिए।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
योग्यता
अग्निवीर एमआर (शेफ / स्टीवर्ड / हाइजीनिस्ट)
200 (महिला : 40 पद)
भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Indian Navy MR Recruitment 2022 – शारिरिक मापदंड
वर्ग
पुरुष
महिला
लम्बाई
157 सेमी
152 सेमी
दौड़
1.6 किमी 06:30 मिनट में
1.6 किमी 08 मिनट में
उठक-बैठक
20 बार
15 बार
पुस-अप
12 बार
NA
बेंट नी सीट-अप
NA
10 बार
Indian Navy MR Recruitment 2022 – अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में अग्निवीर 04 वर्ष के लिए कार्यरत रहेंगे।
04 वर्ष की सेवा के बाद अग्निवीरों को असम राइफल्स में 10% का आरक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के द्वारा अग्निवीर को प्रदेश पुलिस भर्ती में महत्ता दी जाएगी।
सेवा के दौरान अग्निवीरों को LIC के द्वारा 48 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
सेवा से निवृत्त होने के बाद अग्निवीर को “अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट” दिया जाएगा।
अग्निवीरों को एक साल में 30 दिनों की छुट्टी दी जाएगी लेकिन सिक लीव मेडिकल सलाह पर दी जाएगी।
04 वर्ष की सेवा के पूरा होने के बाद सैनिकों को कॉर्पस फंड के रूप में 5.02 लाख की धनराधि दी जाएगी।
सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले अग्निवीर को 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Indian Navy MR Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार 25/07/2022 से 30/07/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।