Important Tips For UP Lekhpal Exam 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी ख़बर निकल कर आयी है। आपको बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन UPSSSC आयोग के द्वारा 24 जुलाई 2022 को तय किया गया है तथा इसके लिए आयोग द्वारा लगभग सभी तैयारियां कर ली गयी है और जल्द ही इसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
इसके साथ आपको यह भी बता दें कि इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने UPSSSC PET की परीक्षा पास की थी। लेखपाल के कुल 8085 पदों के लिए कंपटीशन बहुत ही जबरदस्त है। आयोग ने लगभग 15 गुने कैंडिडेट को मेंस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसे में अब आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। इस लेख में मेरे द्वारा बताए गए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स को फॉलो करके आप अपने परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं एवं अपनी एक सीट पक्की कर सकते हैं।
UP लेखपाल परीक्षा पैटर्न
किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए सबसे पहले उस परीक्षा पाठ्यक्रम को अच्छी प्रकार से जान लेना बहुत ही जरूरी होता है। तभी आप एक अच्छी रणनीति बनाकर अपनी तैयारी को पूरा कर सकते हैं।
Section | No. of Question | Marks |
गणित | 25 | 25 |
सामान्य हिंदी | 25 | 25 |
ग्राम विकास | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान | 25 | 25 |
टोटल | 100 | 100 |
महत्वपूर्ण बिंदु
- UPSSSC लेखपाल में किसी भी गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
- परीक्षा की कुल समय अवधि 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) होगी।
- यूपी लेखपाल परीक्षा में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
प्लान कैसे सेट करें
- इस परीक्षा को पास करने के लिए एक अभ्यर्थी को 100 में से 75 से 80 के बीच अंक लाने का प्रयास करना चाहिए।
- परीक्षा में समय बहुत मायने रखता है इसलिए सबसे पहले हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं ग्राम विकास के प्रश्न को पहले करें और अंतिम में गणित के प्रश्नों को हल करें। जिससे आपको भरपूर समय मिलेगा।
- लेखपाल मेंस परीक्षा देने से पहले कुछ अच्छे मानक पर आधारित मॉक टेस्ट को जरूर सॉल्व करें।
- आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रीवियस ईयर के प्रश्नों को जरूर लगाएं।
- निरंतरता महत्वपूर्ण है इसलिए रोजाना अभ्यास करें।
UPSSSC लेखपाल के लिए रणनीति
- हिंदी आसान और स्कोरिंग विषय है इसलिए हिंदी में अधिकतम अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।
- GK/GS और ग्रामीण विकास का क्षेत्र विशाल है इसलिए अधिकांश लड़के इसमें अच्छे स्कोर नहीं कर पाते है। जब तक कि आप बहुत अच्छी तरह से तैयारी न करें। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पिछले वर्ष के प्रश्नों को अच्छी तरह से रिवाइज करें।
- गणित का प्रतिदिन अभ्यास करें एवं संभव हो सके तो प्रीवियस ईयर के गणित के प्रश्नों को सॉल्व करें।
माइंड सेट
- अपनी स्पीड और एक एक्यूरेसी पर ध्यान दें।
- अपने कमजोर क्षेत्रों को बचाने और उन्हें सुधारें।
- मॉक टेस्ट अवश्य लगाएं।
- तनाव मुक्त एवं सकारात्मक रहें।
- अप्रासंगिक चीजों या उन चीजों पर ध्यान न दें जिनकी परीक्षा में आने की संभावना बहुत कम है।
- प्रेरित और केंद्रित रहें।
- अच्छा भोजन लें और अच्छी प्रकार की नींद लें, जिससे की आपका दिमाग स्वस्थ रहे।
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा ‘लेखपाल परीक्षा को कैसे क्रैक करें’ जानकारी अवश्य पसन्द आयी होंगी। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
Right
Thanks