भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) हेतु अधिसूचना जारी हुई थी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 मई 2026 को समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
IIT JEE एडवांस की प्रवेश परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जायेगी, ऐसे में जो उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT) द्वारा आयोजित JEE एडवांस के प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 23/04/2026
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 05/05/2026
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 05/05/2026
- परीक्षा तिथि : 17/05/2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 11/05/2026
- आंसर की जारी होने की तिथि : 26/05/2026
- फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि : 01/06/2026
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 01/06/2026
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी : 3200/- रुपये
- एससी/एसटी/ दिव्यांग : 1600/- रुपये
- महिला : 1600/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु-सीमा
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार का जन्म 01/10/2001 के बाद होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01/10/1996 के बाद होना चाहिए (एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के लिए)। जेईई एडवांस नियमों के अनुसार आयु में छूट
योग्यता
जो उम्मीदवार जेईई मेन 2026 उत्तीर्ण हैं, वे एडमिशन हेतु योग्य माने जाएंगे।
एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें)।
- उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | लिंक I । लिंक II |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?
- 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या शादा।
- 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
- 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
- एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।