आईडीबीआई बैंक लिमिटेड द्वारा आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती जारी की गई थी, जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे और लिखित परीक्षा में भाग लिए थे उनका रिजल्ट आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है जिसकी जांच आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिखित परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर 2023 को किया गया था, लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद आज आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है, इस रिजल्ट को आप नीचे दिए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं, इस लेख के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानेंगे।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | आईडीबीआई बैंक |
पद का नाम | जूनियर असिस्टेंट मैनेजर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 8/2023-24 |
पदों की संख्या | 600 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.idbibank.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 15/09/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 30/09/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 30/09/2023 |
परीक्षा तिथि | 20/10/2023 |
आईडीबीआई बैंक एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12/10/2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 22/11/2023 |
भर्ती विवरण
पद का नाम | जनरल | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | कुल | योग्यता | |||
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर | 243 | 162 | 60 | 90 | 45 | 600 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। |
IDBI Bank Junior Assistant Manager Result 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े और फॉलो करें.
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।

- भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जायेगा जिसको आप देख सकते हैं।