ICAR IARI Technician Recruitment 2021 : भारत के बेरोजगार युवा जो कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है, जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
ICAR IARI Technician T-1 Recruitment 2021 के लिए शौकीन और योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, और भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त अगर आप इस भर्ती की अधिसूचना पढ़ना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

आई.सी.ए.आर. आई.ए.आर.आई. टेक्नीशियन भर्ती 2021 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : आई.सी.ए.आर. आई.ए.आर.आई. टेक्नीशियन भर्ती 2021
- भर्ती बोर्ड का नाम : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
- पद का नाम : टेक्नीशियन
- पदों की संख्या : 641 पद
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आगे बढ़ने से पूर्व उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर डाल लें –
- आवेेेदन की शुरुआत : 18 दिसम्बर 2021
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 20 जनवरी 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 20 जनवरी 2022
- परीक्षा तिथि : 25/01/2022 से 05/02/2022 तक।
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी : 1000/- रुपये
- एससी/एसटी : 300/- रुपये
- महिला : 300/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 10/01/2022
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
ICAR IARI Technician Recruitment 2021 – भर्ती का विवरण
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के द्वारा यह भर्ती टेक्नीशियन के कुल 641 पदों पर कराई जा रही है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा आयोजित की जाएगी।
योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।
वर्गानुसार भर्ती विवरण
वर्ग के आधार पर भर्ती का विवरण निम्नलिखित है-
पद का नाम | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
टेक्नीशियन (टी-1) | 286 | 61 | 133 | 93 | 68 | 641 |
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- ICAR IARI Technician Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवार 18/10/2021 से 20/01/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
- आवेदन करते समय कृपया सभी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण आदि की जांच जरूर कर लें।
- इस भर्ती में मांगे गए सभी दस्तावेज़ के स्कैन तथा अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो आपको जमा करना होगा।
- यदि आपने आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अपने भुगतान स्थिति की जांच जरूर कर लें।
- फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।