भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था, आवेदन के बाद लिखित परीक्षा आयोजित हुई और उसके बाद प्री रिजल्ट जारी किया गया था, उसके बाद मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया गया और लिखित परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आज आयोग द्वारा मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है, जिसकी जांच आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकतें हैं।
आईएआरआई असिस्टेंट मेंस लिखित परीक्षा का आयोजन 21 जून 2023 को किया गया था, और इस परीक्षा का रिजल्ट आज 09 नवम्बर 2023 को जारी कर दिया गया है, जिसको आप नीचे दिए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकतें हैं, इस लेख के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से जानेंगे।
आईसीएआर असिस्टेंट भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आईसीएआर असिस्टेंट भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान |
पद का नाम | असिस्टेंट |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 462 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.iari.res.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि | 07/05/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 25/06/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 25/06/2022 |
प्री परीक्षा तिथि | 29/07/2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 26/07/2022 |
प्री रिजल्ट जारी होने की तिथि | 03/02/2023 |
मेंस परीक्षा तिथि | 21/06/2023 |
मेंस एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17/06/2023 |
मेंस रिजल्ट जारी होने की तिथि | 09/11/2023 |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26/07/2024 |
ICAR IARI Assistant Phase II Mains Exam Result 2023 ऐसे डाउनलोड करें
आज आयोग द्वारा आईसीएआर असिस्टेंट मेंस रिजल्ट जारी किया गया है जिसको आप नीचे बताए गए चरणो को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार हमारे द्वारा नीचे दिए रिजल्ट डाउनलोड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट डाउनलोड पेज खुल जायेगा।
- जिसमें आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकतें हैं।
- उसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ICAR IARI Assistant Phase II Mains Exam Result 2023 लिंक को खोजें और उसपर क्लिक करें।
- जिसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकतें हैं।