इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के तहत आईटी ऑफिसर (IT), एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO), राज्यभाषा अधिकारी तथा अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका रिजल्ट आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
IBPS एसओ के पदों की मेंस परीक्षा 09 नवम्बर 2025 को आयोजित की गई थी, ऐसे में जो उम्मीदवार इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित एसओ के लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना मेंस रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 01/07/2025
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 28/07/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 28/07/2025
- परीक्षा तिथि : 30/08/2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 22/08/2025
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 17/10/2025
- मेंस परीक्षा तिथि : 09/11/2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 30/10/2025
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 10/12/2025
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी : 850/- रुपये
- एससी/एसटी : 175/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु-सीमा (01/07/2025)
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 1007 पद
| पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
|---|---|---|
| आईटी ऑफिसर | 203 | बी.टेक (सीएस/आईटी/ईसीई) या ईसीई/सीएस/आईटी में पीजी डिग्री या स्नातक और डीओईएसीसी ‘बी’ स्तर की डिग्री। |
| एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) | 310 | कृषि या समकक्ष विषय में स्नातक की डिग्री। |
| राजभाषा अधिकारी | 78 | हिंदी में मास्टर डिग्री के साथ डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी विषय या संस्कृत में मास्टर डिग्री के साथ डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेजी। |
| लॉ ऑफिसर | 56 | कानून में स्नातक की डिग्री और बार काउंसिल में नामांकित। |
| एचआर / पर्सनल ऑफिसर | 10 | मास्टर डिग्री / पर्सनल मैनेजमेंट में डिप्लोमा की डिग्री / इंडस्ट्रियल रिलेशन / एच.आर. / एचआरडी / सोशल वर्क / लेबर लॉ |
| मार्केटिंग ऑफिसर (MO) | 350 | एमएमएस/एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/पीजीपीएम/पीजीडीएम (मार्केटिंग) |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
IBPS SO Result 2025 की जानकारी
IBPS SO परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ है। आयोग ने आज 10 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक से चेक कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
- आवेदन करें
- प्री परीक्षा
- मेंस परीक्षा
- मेडिकल परीक्षा
रिजल्ट पर मौजूद विवरण की जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर & रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्मतिथि
- प्राप्त अंक / कुल अंक
- पास / फेल स्टेटस
- रैंक (यदि लागू हो)
- श्रेणी (General/OBC/SC/ST)
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी
- पंजीकरण संख्या (Registration Number) या रोल नंबर
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- कैप्चा कोड
सुनिश्चित करें कि आपके पास ये सारी जानकारी पहले से उपलब्ध हो, ताकि रिजल्ट आसानी से और जल्दी डाउनलोड किया जा सके।
रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step by Step Guide)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “IBPS SO Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें (रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके।

- उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जिसको डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी PDF फाइल के रूप में सेव रखें।
| फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| स्कोर कार्ड डाउनलोड करें (इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट) | क्लिक करें |
| मेंस रिजल्ट डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| प्री स्कोर कार्ड डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| प्री रिजल्ट डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
रिजल्ट में गलती है? तो क्या करें?
यदि रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि है, जैसे – नाम या अंक या कोई अन्य जानकारी तो आप तुरंत संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल से संपर्क करके आप अपने सवाल या शिकायत का निवारण प्राप्त कर सकते हैं।