Advertisements

IBPS PO Syllabus 2025 In Hindi (Pre & Mains)

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पद पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया है, IBPS PO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) प्रत्येक चरण में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार फ़ाइनल मेरिट लिस्ट में जगह बना पाते हैं।

IBPS PO परीक्षा में सफलता पाने के लिए परीक्षा की योजना और आईबीपीएस पीओ के विस्तृत सिलेबस की सही समझ होना बेहद जरूरी है, जिससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा में और प्रभावी ढंग से कर पाएंगे, इसलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से IBPS PO Syllabus और IBPS PO Exam Pattern की पूरी जानकारी देने वाले है।

Advertisements

IBPS PO Exam Pattern 2025

IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए न्यू सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया है। प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक खंड को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा। IBPS PO 2025 चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।

जो भी उम्मीदवार इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नियुक्ति का अवसर प्राप्त होगा, IBPS PO नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, इस वर्ष प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के पैटर्न में अंकों के वितरण और समय सीमा के संदर्भ में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसको आप प्री और मेंस परीक्षा पैटर्न में देख सकते हैं.

IBPS PO Preliminary Exam Pattern 2025

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में योग्य होने के लिए, उम्मीदवार को तीनों ही अनुभागों में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

IBPS PO Exam Pattern 2025 Changed – इसके संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) अनुभाग के कुल अंकों में इस वर्ष परिवर्तन किया गया है।

  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन।
  • कुल समय: 60 मिनट।
  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 100
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर।
  • योग्यता मानदंड: तीनों सेक्शन में कट-ऑफ क्लियर करना जरूरी।
  • महत्वपूर्ण बदलाव: क्वांट और रीज़निंग सेक्शन के अंकों में संशोधन किया गया है।
विषय का नाम (वस्तुनिष्ठ)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकअवधि (समय)
अंग्रेज़ी भाषा303020 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता353020 मिनट
तार्किक क्षमता354020 मिनट
कुल प्रश्न/अंक 10010060 मिनट

IBPS PO Mains Exam Pattern 2025

SBI PO परीक्षा में इस वर्ष IBPS ने भी अपनी मुख्य परीक्षा (Mains) में वर्णनात्मक पत्र (Descriptive Paper) को शामिल किया है। इस खंड में उम्मीदवारों की लेखन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को एक निबंध (Essay) और एक पत्र (Letter) लिखना होगा, जो कुल 25 अंक का होगा, जिसके लिये 30 मिनट का समय मिलेगा।

  • बहुवकल्पीय परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंक काटे जायेंगे.
  • IBPS PO 2025 मुख्य परीक्षा के समय में भी संशोधन किया गया है। अब मुख्य परीक्षा में 160 मिनट की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 30 मिनट की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी।
  • इस प्रकार, मुख्य परीक्षा की कुल अवधि 190 मिनट (3 घंटे 10 मिनट) निर्धारित की गई है।
  • बहुवकल्पीय परीक्षा में कुल 145 प्रश्न पूछे जायेंगे जो 200 अंकों के होंगे.
  • इस परीक्षा के लिये 160 मिनट का समय मिलेगा यानी की 2 घंटा 40 मिनट का।
  • English Language (Letter Writing & Essay) के लिये 30 मिनट का समय मिलेगा।
विषय का नाम प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकपरीक्षा का माध्यमप्रत्येक खंड हेतु समय
तार्किक क्षमता4060अंग्रेज़ी व हिंदी50 मिनट
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता / डिजिटल / वित्तीय जागरूकता (RBI परिपत्र सहित)3550अंग्रेज़ी व हिंदी25 मिनट
अंग्रेज़ी भाषा3540अंग्रेज़ी40 मिनट
डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या3550अंग्रेज़ी व हिंदी45 मिनट
कुल (Objective Test)145200160 मिनट
वर्णनात्मक पत्र (निबंध व पत्र लेखन)0225अंग्रेज़ी30 मिनट

नोट – वर्णनात्मक पत्र का विषय आमतौर पर आर्थिक और सामाजिक मुद्दों, बैंकिंग एवं तकनीक से जुड़ी नवीन प्रवृत्तियों, समसामयिक घटनाओं या नैतिकता (Ethics) पर आधारित हो सकता है।

IBPS PO Pre Syllabus 2025

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया की प्राथमिक चयन चरण है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होने का अवसर मिलता है, IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा में कुल तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं – तार्किक क्षमता (Reasoning Ability), संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude), अंग्रेज़ी भाषा (English Language)।

उम्मीदवारों को इन तीनों विषयों की तैयारी करनी आवश्यक है ताकि वे प्रारंभिक चरण में सफलता प्राप्त कर मुख्य परीक्षा हेतु चयनित हो पायें, नीचे की तरफ़ हम IBPS PO Pre Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी दिये हैं जिसको आप देख /पढ़ सकते हैं।

संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)

  1. सरलीकरण
  2. लाभ और हानि
  3. मिश्रण और अनुपात
  4. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, सरड्स और इन्डिसेस
  5. कार्य और समय
  6. समय और दूरी
  7. क्षेत्रमिति – सिलेंडर, कोन, गोला
  8. आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation)
  9. अनुपात और समानुपात, प्रतिशत
  10. संख्या प्रणाली
  11. अनुक्रम एवं श्रेणी
  12. प्रमेय, संयोजन और संभाव्यता, इत्यादि।

तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)

  1. तार्किक विवेचन (Logical Reasoning)
  2. अल्फान्यूमेरिक श्रंखला
  3. रैंकिंग परीक्षण
  4. दिशा परीक्षण
  5. वर्णमाला परीक्षण
  6. डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)
  7. असमानताएँ (Inequalities)
  8. क्रम व्यवस्था (Seating Arrangement)
  9. पहेली (Puzzle)
  10. सारणीयकरण (Tabulation)
  11. निगमन (Syllogism)
  12. रक्त संबंध
  13. इनपुट-आउटपुट
  14. कोडिंग-डिकोडिंग, इत्यादि।

अंग्रेज़ी भाषा (English Language)

  1. Reading Comprehension
  2. One Word Substitution
  3. Fill in the Blanks
  4. Error Detection / Error Spotting
  5. Paragraph Completion
  6. Cloze Test
  7. Para Jumbles (Sentence Rearrangement)
  8. Word Usage
  9. Word Swap
  10. Miscellaneous.

IBPS PO Mains Exam Syllabus

IBPS PO 2025 की मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि अंतिम चयन में उम्मीदवार द्वारा मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अधिकतम वरीयता दी जाती है। इस परीक्षा में कुल 4+1 अनुभाग शामिल होते हैं- तार्किक क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता, अंग्रेजी भाषा, गणित, सामान्य/वित्तीय जागरूकता तथा डिस्क्रिप्टिव परीक्षा।

वर्णनात्मक परीक्षा में उम्मीदवारों से निबंध एवं पत्र लेखन कराया जाता है, जिससे उनकी लेखन क्षमता और भाषा पर पकड़ का मूल्यांकन किया जाता है। IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद हेतु इस डिस्क्रिप्टिव पेपर को विशेष रूप से शामिल किया है, जिससे उम्मीदवारों का सम्पूर्ण मूल्यांकन किया जा सके।

IBPS PO Mains Quantitative Aptitude Syllabus- गणित

  • सरलीकरण (Simplification)
  • औसत (Average)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • अनुपात और प्रतिशत (Ratio and Percentage)
  • मिश्रण और मिश्रधातु (Mixture and Allegations)
  • क्षेत्रमिति और ज्यामिति (Mensuration and Geometry)
  • ब्याज – साधारण व चक्रवृद्धि (Interest – Simple & Compound)
  • आयु संबंधित प्रश्न (Problems on Ages)
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • समय, दूरी और गति (Speed, Distance and Time)
  • समय और कार्य (Time and Work)
  • संख्या पद्धति (Number System)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation – Graph, Chart आदि)
  • श्रंखला (Number Series)
  • द्विघात समीकरण (Quadratic Equation)
  • रेखीय समीकरण (Linear Equation)
  • क्रमचय एवं संयोजन (Permutation and Combination)
  • प्रायिकता (Probability)
  • डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)

सामान्य जागरूकता (General Awareness Syllabus)

  • वित्तीय ज्ञान (Financial Awareness – बैंक, मुद्रा, बजट आदि से जुड़े विषय)
  • करंट अफेयर्स (Current Affairs – पिछले 6 महीने की बड़ी घटनाएं)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge – भारत और विश्व से संबंधित जानकारियाँ)
  • स्थैतिक सामान्य ज्ञान (Static GK – राजधानी, राष्ट्रीय उद्यान, खेल, पुस्तकें आदि)

IBPS PO Reasoning & Computer Aptitude Syllabus

तार्किक क्षमता (Reasoning):

  • वर्बल रीजनिंग (Verbal Reasoning)
  • विलोपन (Syllogism – निष्कर्ष आधारित तर्क)
  • कोड असमानताएँ (Code Inequalities)
  • बैठक व्यवस्था – वृत्ताकार व रेखीय (Seating Arrangement – Circular & Linear)
  • डबल लाइनअप (Double Lineup)
  • समय निर्धारण (Scheduling)
  • इनपुट-आउटपुट (Input-Output)
  • रक्त संबंध (Blood Relations)
  • दिशा एवं दूरी (Directions and Distances)
  • क्रम और रैंकिंग (Ordering and Ranking)
  • कोडिंग-डिकोडिंग (Coding and Decoding)
  • डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)

कंप्यूटर ज्ञान (Computer Aptitude)

  • इंटरनेट (Internet)
  • मेमोरी (Memory)
  • कीबोर्ड शॉर्टकट (Keyboard Shortcuts)
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office – Word, Excel, PowerPoint)
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (Hardware & Software)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
  • नेटवर्किंग (Networking)
  • कंप्यूटर की मूल बातें और शब्दावली (Computer Fundamentals & Terminologies)
  • कंप्यूटर संक्षेपाक्षर (Abbreviations)

अंग्रेज़ी भाषा (English Language Syllabus)

  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension – पैराग्राफ पढ़कर सवालों का उत्तर देना)
  • शब्दावली (Vocabulary – कठिन शब्दों के अर्थ)
  • व्याकरण (Grammar – Tenses, Articles, Prepositions आदि)
  • एक शब्द प्रतिस्थापन (One Word Substitution)
  • वर्बल एबिलिटी (Verbal Ability – Sentence arrangement, Para jumbles आदि)

IBPS PO Syllabus PDF Download 2025 (Pre & mains)

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पद का सिलेबस जारी कर दिया गया है जिसका पीडीएफ आप आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिये IBPS PO Syllabus PDF Download लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS PO Interview

जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में पास है और व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) में उपस्थित होंगे, उन्हें बाद में इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार सहभागी बैंकों द्वारा आयोजित होगा तथा प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/क्षेत्र में नोडल बैंक के सहयोग से IBPS द्वारा समन्वित किया जाएगा।

साक्षात्कार चयनित केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्र, स्थल का पता, समय और तिथि की जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

  • साक्षात्कार के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। साक्षात्कार में न्यूनतम उत्तीर्णांक सामान्य श्रेणी के लिए 40% तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/विकलांग (SC/ST/OBC/PWBD) श्रेणियों के लिए 35% होंगे।
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का आपसी अनुपात क्रमशः 80:20 रहेगा।
  • उम्मीदवारों का फाइनल स्कोर, CRP- PO/MT-XV की ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा।
  • जो उम्मीदवार साक्षात्कार में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त नहीं करते या उनको आगे की प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाता है और उनके साक्षात्कार अंक घोषित नहीं किए जाएंगे।

IBPS PO Syllabus 2025 FAQ

IBPS PO Selection Process क्या है?

IBPS PO चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

IBPS PO Exam Pattern क्या है?

BPS PO Exam Pattern तीन चरणों में होता है:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): इसमें तीन विषय होते हैं – अंग्रेज़ी भाषा (30 अंक), संख्यात्मक अभियोग्यता (35 अंक), और तार्किक क्षमता (35 अंक), कुल 100 अंक और 60 मिनट का समय।
मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें 4 वस्तुनिष्ठ अनुभाग (Reasoning & Computer Aptitude, English, Data Interpretation, General Awareness) और 1 वर्णनात्मक अनुभाग (निबंध व पत्र लेखन) होता है, कुल 225 अंक।
साक्षात्कार (Interview): कुल 100 अंक का इंटरव्यू होता है।
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों (80:20) के आधार पर होता है।

IBPS PO Pre syllabus क्या क्या है?

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में तीन प्रमुख विषय शामिल होते हैं: अंग्रेज़ी भाषा, गणित और तार्किक क्षमता
अंग्रेज़ी में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज़ टेस्ट, त्रुटि पहचान, रिक्त स्थानों की पूर्ति, वाक्य क्रम और शब्दावली से प्रश्न पूछे जाते हैं।
गणित में सरलीकरण, संख्या श्रृंखला, प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात-समानुपात, समय-कार्य, दूरी और डेटा इंटरप्रिटेशन शामिल होता है। तार्किक क्षमता अनुभाग में पज़ल, बैठक व्यवस्था, कोडिंग-डिकोडिंग, इनिक्वालिटी, रक्त संबंध, दिशा व दूरी और निगमन (Syllogism) जैसे प्रश्न होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।

IBPS PO mains Syllabus क्या है?

IBPS PO Mains Syllabus में कुल 5 अनुभाग होते हैं, जिनमें से 4 वस्तुनिष्ठ (Objective) और 1 वर्णनात्मक (Descriptive) होता है। यह परीक्षा प्रोबेशनरी ऑफिसर चयन का मुख्य चरण है।
1. रीजनिंग व कंप्यूटर योग्यता (Reasoning & Computer Aptitude):
पज़ल, सीटिंग अरेंजमेंट, कोडिंग-डिकोडिंग, इनिक्वालिटी, सिलोगिज़्म, ब्लड रिलेशन, इनपुट-आउटपुट, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, इंटरनेट, हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर आदि।
2. अंग्रेज़ी भाषा (English Language):
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज़ टेस्ट, पेरा जम्बल्स, वाक्य सुधार, शब्द प्रयोग, त्रुटि पहचान, रिक्त स्थानों की पूर्ति, एक शब्द प्रतिस्थापन।
3. संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude):
डेटा इंटरप्रिटेशन, संख्या श्रंखला, प्रतिशत, लाभ-हानि, मिश्रण, औसत, समय-दूरी-कार्य, अनुपात, बीजगणित, क्षेत्रमिति, प्रायिकता, क्रमचय-संयोजन।
4. सामान्य/वित्तीय जागरूकता (General/Economic Awareness):
करंट अफेयर्स, बैंकिंग जागरूकता, अर्थव्यवस्था, बजट, RBI नीतियाँ, स्टेटिक GK, वित्तीय शब्दावली।
5. वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test):
निबंध लेखन और पत्र लेखन (Essay & Letter Writing) – कुल 25 अंक।
मुख्य परीक्षा में कुल 225 अंक होते हैं और समय 3 घंटे 30 मिनट का होता है।

क्या IBPS PO Exam में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, आईबीपीएस पीओ के प्री और मेंस परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

Advertisements