IBPS PO Pre Admit Card 2023 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त से 28 अगस्त 2023 के मध्य चली थी। अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
आईबीपीएस पीओ भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 23 से 30 सितंबर 2023 के मध्य आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं वे अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें। इस लेख के माध्यम से आप IBPS PO Pre Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।
IBPS PO Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आईबीपीएस पीओ भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 3049 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.ibps.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आईबीपीएस पीओ भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 01/08/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 28/08/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 21/08/2023 |
IBPS PO Recruitment परीक्षा तिथि (प्रारम्भिक परीक्षा) | 23 से 30 सितम्बर 2023 |
IBPS PO Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 14/09/2023 |
IBPS PO Recruitment परीक्षा तिथि (मुख्य परीक्षा) | नवंबर 2023 |
आयु सीमा – 01/08/2023
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 30 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
योग्यता | पदों की संख्या | योग्यता | ||||||||
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) | 3049 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
IBPS PO XIII Recruitment 2023 – बैंकों के अनुसार भर्ती विवरण
बैंक का नाम | पदों की संख्या |
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) | 224 पद |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 2000 पद |
केनरा बैंक | 500 पद |
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 200 पद |
पंजाब एंड सिंड बैंक | 125 पद |
IBPS PO Pre Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप IBPS PO Pre Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर लिया हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।