बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 5208 पदों भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 को समाप्त होने के बाद प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद मुख्य परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों की मेंस परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आयोजित PO/MT मेंस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Institute Of Banking Personal Selection (IBPS)
IBPS PO MT XV 15 Mains Admit Card 2025
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 01/07/2025
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 28/07/2025
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 28/07/2025
- प्री परीक्षा तिथि : 17, 23 तथा 24 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 14/08/2025
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 26/09/2025
- मेंस परीक्षा तिथि: 12/10/2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 02/10/2025
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी : 850/- रुपये
- एससी/एसटी : 175/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु-सीमा (01/07/2025)
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
IBPS PO एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
IBPS PO परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है। यह न सिर्फ परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी होता है, बल्कि इससे आपकी लिखित परीक्षा देने हेतु पहचान भी सत्यापित होती है।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 5208 पद
भर्ती का विवरण
| योग्यताLatest recruitment notificationsनौकरी के लिए आवेदन | पदों की संख्या | योग्यता | ||||||||
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) | 5208 पद | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। | ||||||||
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
बैंकों के अनुसार भर्ती विवरण
| बैंक का नाम | सामान्य (UR) | ओबीसी (OBC) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)सरकारी नौकरीबैंकिंग नौकरी | 405 | 270 | 100 | 150 | 75 | 1000 |
| बैंक ऑफ इंडिया (BOI) | 283 | 189 | 70 | 105 | 53 | 700 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) | 405 | 270 | 100 | 150 | 75 | 1000 |
| केनरा बैंक | 500 | 200 | 100 | 150 | 50 | 1000 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) | 203 | 135 | 50 | 75 | 37 | 500 |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 183 | 121 | 44 | 69 | 33 | 450 |
| पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 81 | 54 | 20 | 30 | 15 | 200 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 144 | 98 | 36 | 53 | 27 | 358 |
IBPS PO एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश.
IBPS PO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें)।

- उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| PET परीक्षा प्रशिक्षण डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?
- 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
- 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
- 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
- एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।