इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा दसवीं की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल 4987 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद टियर I परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद टियर II परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों की टियर II परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा आयोजित सिक्योरिटी असिस्टेंट के टियर II परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।