Advertisements

IAS Salary Structure, allowances, Perks & Rank wise Salary

यूपीएससी भारत की एकमात्र ऐसा आयोग है जो भारत की सर्वश्रेष्ठ नौकरी आईएएस के लिए परीक्षा का आयोजन करता है तथा आईएएस एक ऐसा पद है जो भारत में सरकारी संस्थाओं में सर्वोच्च माना है और यह पद अपना पॉवर के साथ-साथ सैलरी के लिए भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है, तथा इसके लिए हर साल 10 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार सिलेबस पढ़कर लिखित परीक्षा में शामिल होते हैं, और तैयारी करने वालों की संख्या भी लाखो में है, हालाँकि इससे पहले उम्मीदवारों को UPSC PRE Syllabus और UPSC MAINS सिलेबस का पूरी तरह से ज्ञान होना चाहिए।

आज हम भारत में आईएएस बनने का सपना देखने वाले सभी उम्मीदवारों को IAS Salary की के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि यूपीएससी की तैयारी करने वाले ज्यादातर उम्मीदवार आईएएस बनाना चाहते हैं, इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से IAS salary तथा भत्ते की पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। इसके अलावा आप DAF के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।

Advertisements

आईएएस के बारे में संक्षिप्त जानकारी

परीक्षा का नामसिविल सेवा परीक्षा (CSE)
परीक्षा बोर्ड का नामसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद का नामभारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय
शैक्षिक योग्यतास्नातक (ग्रेजुएशन)
न्यूनतम आयु सीमा21 वर्ष
चयन-प्रकियाप्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार
परीक्षा मोडऑफलाइन
UPSC IAS बुक्सक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsc.gov.in/

IAS Salary की सैलरी की जानकारी

भारत सरकार के द्वारा हर सरकारी कर्मचारी की तरह ही एक आईएएस ऑफिसर को सैलरी के साथ-साथ अन्य भत्ते दिए जाते हैं लेकिन वेतन में कुछ अन्य अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाते हैं, जो बहुत ही कम सरकारी पदों के कर्मचारियों को मिलते हैं। इसके साथ Salary of IAS officer, पद और कार्यकाल पर भी निर्भरत करता है जिसके कारण सैलरी में बढ़ोत्तरी होती रहती है। आईएएस अधिकारी की सबसे अधिकतम सैलरी तब मिलती है जब वे भारत सरकार के कैबिनेट के सचिव बनते हैं, उस समय उनको 18वां वेतन स्तर के तहत 2 लाख 50 हजार मिलते हैं। इसके अलावा उनको भारत सरकार के तरफ से अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

अगर हम वेतन की बात करें तो 7वां केंद्रीय वेतन कमीशन (CPC) के अनुसार बेसिक सैलरी 56,100/- रुपये है लेकिन सैलरी के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों को महंगाई भत्ते, मकान किराया, परिवहन भत्ता के साथ अन्य और भत्ते भारत सरकार की तरफ से दिए जाते हैं, एक उम्मीदवार को आईएएस करियर के दौरान 56,100 से 2.5 लाख रुपये तक बेसिक सैलरी मिलती है।

IAS Salary According to 8th pay commission in india

भारत सरकार के द्वारा हाल ही में बिल पास कर 8वां वेतन लगाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मानें तो बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 में 8वां वेतनमान शुरू होने जा रहा है और 8वां पे कमीशन के अनुसार IPS Officer Salary तथा आईएएस ऑफिसर की सैलरी में अच्छी बढ़ोत्तरी की जाएगी और IAS Salary Per Month 1,68,300 से ₹5,32,500 तक हो जाएगी। भारत सरकार 8वां वेतन से सम्बंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरी कर चुकी है और सम्भवतः जनवरी 2026 से यह लागू कर दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के दौरान IAS Officer को कितनी सैलरी मिलती है?

आईएएस अधिकारियों को बेसिक सैलरी 56,100 रुपये और भत्ते मिलते हैं लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनकी सैलरी कम होती मिलती है क्योंकि भारत सरकार के द्वारा ट्रेनिंग के दौरान दी जाने वाले सुविधाओं हेतु सैलरी के कुछ हिस्सों को काटा जाता है। इसीलिए ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को सैलरी के रूप कम पैसे मिलते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के द्वारा भारत के सभी आईएएस ऑफिसरों की ट्रेनिंग की जाती है और यह ट्रेनिंग 03 वर्ष तक चलती है। [आईएएस ट्रेनिंग पीरियड सैलरी] की बात करें तो ट्रेनिंग की दूसरे वर्ष में आईएएस अधिकारियों को 33000-35000/- रुपये तक मिलती है तथा ट्रेनिंग के तीसरे वर्ष में अधिकारियों को 40000-45000/- रुपये तक मिलती है।

लेकिन ट्रेनिंग के दौरान एक अधिकारी द्वारा उपयोग की गई सेवाओं के लिए सैलरी से कुछ पैसे काटे जाते हैं, जैसे- स्वेटशर्ट के लिए भुगतान, दुकान से पेय पदार्थ खरीदने के लिए भुगतान, दुकान से आप जो विविध वस्तुएं खरीदते हैं, घुड़सवारी का सामान आदि के लिए सैलरी से पैसे काटे जाते हैं।

IAS Salary का पूरा विवरण

जैसा की आप लोगों को पता होगा कि IAS Officer Salary प्रमोशन के अनुसार बढ़ोत्तरी होती रहती है इसलिए हम नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से पद, ग्रेड, कार्यकाल के अनुसार सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं-

ग्रेडरैंकपदसेवा में रहने का समयवेतनवेतन स्तर
उपप्रभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम)अवर सचिवसहायक सचिव1-4 वर्ष56,100/- रुपये10वां
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम)उप सचिवअवर सचिव5-8 वर्ष67,700/- रुपये11वां
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम)सह सचिवउप सचिव9-12 वर्ष78,800/- रुपये12वां
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम)निदेशक13-16 वर्ष1,18,500/- रुपये13वां
संभागीय आयुक्त (डीसी)सचिव-सह-आयुक्तसह सचिव16-24 वर्ष1,44,200/- रुपये14वां
संभागीय आयुक्त (डीसी)प्रमुख सचिवअपर सचिव25-30 वर्ष1,82,200/- रुपये15वां
कोई समकक्ष पद नहीं हैअपर मुख्य सचिवकोई समकक्ष पद नहीं है30-33 वर्ष2,05,400/- रुपये16वां
कोई समकक्ष पद नहीं हैप्रमुख शासन सचिवसचिव34-36 वर्ष2,25,000/- रुपये17वां
कोई समकक्ष पद नहीं हैकोई समकक्ष पद नहीं हैभारत के कैबिनेट सचिव37+ वर्ष2,50,000/- रुपये18वां

यूपीएससी के द्वारा रिजल्ट की जारी होने का बाद परीक्षार्थियों के परीक्षा में पाये गये अंक के तथा उनका फॉर्म आवेदन करते समय चुने गये कैडर के अनुसार आयोग के द्वारा कैडर दिया जाता है तथा इसके बार उम्मीदवार को ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पर बुलाया जाता है और संभवतः ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों से ही सरकार के द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को वेतन हेतु मान्यता दे दी जाती है।

IAS Officer को मिलने वाली अन्य सुविधाएं

आईएएस अधिकारी बनने के बाद अगर कोई उम्मीदवार किसी विदेश के विश्वविद्यालयों में कोई डिग्री, या डिप्लोमा करने के लिए इच्छुक हैं, उनको भारत सरकार के द्वारा 05 वर्ष का समय दिया जाता है तथा इस दौरान अधिकारी का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करती है तथा 03 वर्ष तक अधिकारियों को सैलरी भी दी जाती है।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

आईएस ऑफिसर की सैलरी बेसिक कितनी होती है?

एक आईएएस ऑफिसर की बेसिक सैलरी 56,100/- रूपये होती है।

आईएएस ऑफिसर की अधिकतम सैलरी कितनी होती है?

आईएएस ऑफिसर की अधिकतम सैलरी 2.5 लाख होती है।

क्या आईएएस ऑफिसर को सैलरी के साथ भत्ते मिलते हैं?

हाँ, आईएएस ऑफिसर को सैलरी के साथ भत्ते मिलते हैं।

आईएएस ऑफिसर की बनने की सबसे न्यूनतम आयु क्या होती है?

आईएएस ऑफिसर की बनने की सबसे न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

आईएएस बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

आईएएस बनने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

8वां पे कमीशन कब से शुरू होने जा रहा है?

8वां पे कमीशन जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है।

Advertisements
  1. Tq sir

    Reply
  2. OK sir

    Reply
  3. Arts stream student ias offiser kya hoa sakta hea

    Reply
कमेन्ट करें